home page

Bank Holiday Alert : कल नवरात्रि के पहले दिन इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की लिस्ट

Bank Holiday : बैंकों में होने वाले कामकाज से जुड़े नियमों से लेकर छुट्टियों की लिस्ट भी आरबीआई द्वारा जारी की जाती है। अगर कल आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उससे पहले आपको रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा जारी की गई इस लिस्ट के बारे में जरूर जान लेना चाहिए क्योंकि इसमें बताया गया है कि कल नवरात्रि के पहले दिन कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं।
 | 
Bank Holiday Alert : कल नवरात्रि के पहले दिन इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की लिस्ट

HR Breaking News : (Bank Holiday News) नई तकनीकी के इस दौर में अक्सर हमें बैंक से जुड़ा काम होता ही रहता है। बैंक जाने से पहले हमें उसकी छुट्टियां की लिस्ट जरूर चेक कर लेनी चाहिए क्योंकि अब त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और अब ऐसा ना हो कि आप बैंक जाओ और बैंक का गेट बंद मिले। 


कल से देशभर में नवरात्रों की शुरूआत होने जा रही है और अगर कल आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आपको बैंक जाने से पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI Latest Updates) की तरफ से जारी की गई बैंक हॉलिडे लिस्ट को जरूर चेक कर लेना चाहिए ताकि आपको पहले ही पता चल जाए की जिस बैंक में आपको जाना है वह बंद तो नही है। आइए खबर में जानते है RBI द्वारा जारी की गई बैंक हॉलिडे लिस्ट (bank holiday list) के बारे में विस्तार से और देखते है कि कल किन-किन शहरों में बैंक बंद रहने वाले है। 


कल नवरात्रि का पावन पर्व (festival of Navratri) शुरू हो रहा है और इसके साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में गुड़ी पड़वा, उगादी और तेलुगु नववर्ष जैसे त्योहार भी मनाए जाएंगे। ऐसे में कल कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

 


कल इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक?


कल, 19 मार्च को पूरे देूश में बैंक बंद नही है बल्कि ज्यादातर इलाकों में बैंकों का अवकाश (bank holiday) रहेगा, आइए जानते है कल किन शहरों में बैंकिंग सेवाएं काम नही करेगी-


मुंबई और नागपुर: (गुड़ी पड़वा)


बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और विजयवाड़ा: (उगादी/तेलुगु नववर्ष)


जम्मू और श्रीनगर: (नवरात्रि/साजीबू नोंगमपनबा)


बेलापुर, इंफाल और पणजी: (स्थानीय त्योहार)


इन शहरों को छोड़कर, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ जैसे अन्य प्रमुख शहरों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

 

बैंक बंद होने पर भी मिलेगी ये सुविधाएं


अगर कल कुछ शहरों में बैंक की ब्रांच बंद भी रहती हैं, तब भी आपके जरूरी काम नहीं रुकेंगे। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी और आप आसानी से इनका उपयोग कर सकते हैं-


नकद निकासी और बैलेंस चेक करने के लिए एटीएम मशीनें चालू रहेंगी।  


पैसे ट्रांसफर (NEFT/IMPS/RTGS) के लिए आप ऑनलाइन बैंकिंग (मोबाइल ऐप और नेट बैंकिंग) का सहारा ले सकते हैं।


Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे ऐप्स बिना किसी रुकावट के चलते रहेंगे।