{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Rajasthan Mandi Bhav : मूंग, जीरा, ग्वार, चना, तारामीरा और सरसों के भाव में बड़ा बदलाव, देखें नए रेट

Rajasthan Mandi Bhav : रबी सीजन की शुरुआत के साथ ही सरसों, चना, गेहूं, मेथी की बिजाई शुरू हो गई है। वहीं मंडियों में फसलों के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मूंग, जीरा, ग्वार, चना, तारामीरा, सरसों के भाव में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। राजस्थान की मेड़ता मंडी में आज जीरे का भाव 25,000 रुपए क्विंटल के पर जा पहुंचा है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं सभी फसलों का ताजाभाव

 

HR Breaking News - राजस्थान की सभी प्रमुख मंडियों में आज 7 नवंबर 2026 को मूंग, जीरा, ग्वार, चना, सौंप, ईसबगोल और सरसों की कीमतों में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। इन सभी फसलों के भाव में पिछले कई दिनों से उतार चढ़ाव जारी है। किसानों के लिए अच्छी खबर यह है कि आज कई फसलों के भाव में बंपर तेजी आई है। 


जीरे की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी - 


राजस्थान की मेड़ता मंडी (medta mandi bhav) में जीरे का अधिकतम भाव 25,500 प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा है। वहीं नागौर मंडी में मूंग की कीमत 8,500 प्रति क्विंटल दर्ज की गई है। मेड़ता कृषि उपज मंडी में जीरे के भाव में अच्छा अंतर देखने को मिला है। 


पिछले साल की तुलना में किसानों को इस बार लगभग सभी फसलों का भाव अच्छा खासा मिल रहा है। सरसों की कीमतों (sarso rate) में भी लगातार तेजी जारी है। कुछ मंडियों में सरसों का भाव 8,000 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान की सभी मंडियों में फसल की गुणवत्ता और किस्म के अनुसार रेट अलग अलग है।


मेड़ता मंडी में फसलों का ताजा भाव - 

तारामीरा  6,800  7,350 
ग्वार 7,000  7,728 
चना 6,300  6,900 
सौंफ 8,000  12,500 
जीरा 17,000  25,500 
ईसबगोल 13,000  16,500 
सुवा 9,000  11,500 
मूंग 7,000  8,451 
असालिया 6,500  7,600 


नागौर मंडी में फसलों का ताजा भाव -

सरसों 5,600  6,200 
ग्वार 4,800  5,000 
चना 4,500  4,950 
जीरा 18,000  21,500 
सौंफ 7,000  9,000 
मूंग 4,000  8,500 
ईसबगोल 11,000  12,300