Rajastha ka Mausam : राजस्थान में बारिश का अलर्ट, जानिये अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम
Rajastha ka Mausam : उत्तर भारत के राज्य में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज 11 अक्टूबर 2026 को राजस्थान के कई जिलों में गरज चमक और आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा हरियाणा, यूपी, पंजाब में भी बारिश होगी। चलिए खबर में जानते हैं अगले दो दिन तक मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - मानसून की विदाई के बाद अब राजस्थान में एक बार फिर से पश्चिम विक्षोभ एक्टिव हो गया है जिसके चलते राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। श्रीगंगानगर और आसपास के क्षेत्र में सुबह हल्की बरसात दर्ज की गई है जिससे तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और मौसम कूल बना हुआ है।
राजस्थान के आसपास लगते राज्यों में तेज बारिश -
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राजस्थान (Rajasthan me barish kab hogi) के लगभग सभी जिलों में मौसम साफ देखने को मिला, लेकिन जोधपुर, फौलादी, बीकानेर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, कोटा, सिरोही और हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक काम हो गया है। दरअसल राजस्थान के आसपास लगते कई राज्यों में आज भारी बरसात होने की संभावना है और पिछले कई दिनों से रुक रुक कर बरसात हो रही है जिसकी वजह से मौसम ठंडा बना हुआ है।
राजस्थान में तेज आंधी के साथ होगी बारिश -
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा (Haryana me Barish) और आसपास के क्षेत्र के ऊपरी वायुमंडल में बने सरकुलेशन सिस्टम और उत्तरी राजस्थान में बनी ट्रफ लाइन की वजह से मौसम में अचानक बड़ा बदलाव आया है। इसके प्रभाव से 11 अक्टूबर को उत्तर पश्चिम में राजस्थान और शेखावाटी क्षेत्र में मेघ गर्जन और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्य बरसात होगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
राजस्थान के इन जिलों में येलो अलर्ट -
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर जिले में मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर येलो अलर्ट किया है। मौसम विभाग ने खराब वेदर के चलते लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan Mausam) में भी आज बरसात देखने को मिलेगी। बीकानेर संभाग के जिलों में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्य बरसात होने का अनुमान है।
पूर्वी राजस्थान में बरसेंगे बादल -
पूर्वी राजस्थान के जयपुर (Jaipur mausam) संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभागों में मौसम शुष्क रहेगा। पूरे पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन कुछ लोगों पर हल्की बरसात होने से मौसम कूल बना रहेगा।
अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम -
12 अक्टूबर को प्रभावित क्षेत्र में हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके बाद 13 अक्टूबर को एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। इसके असर से 13 और 14 अक्टूबर (14 October tak ka mausam) को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनू और चुरू जिले में बादल गरजने के साथ कई जगह पर बारिश दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग (mausam update) के मुताबिक, बारिश और मौसम में बदलाव की है। गतिविधियां मुख्य रूप से उतरी और उत्तर पश्चिम राजस्थान तक की सीमित रहेगी। जबकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।