Rajasthan Mausam : राजस्थान में अगले 24 घंटे इन जिलों में होगी तगड़ी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Mausam Update : राजस्थान का मौसम करवट बदल रहा है। अब एक बार फिर से राजस्थान में बारिश का दौर शुरू हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने राज्य में अगले कुछ ही घंटों में अलग अलग जिलों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं कैसा रहेगा मौसम का हाल -
HR Breaking News - (IMD Weather Update)। उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है। पिछले कई दिनों से बारिश का सिलसिला रूकने की वजह से अब गर्मी बढ़ने लगी है और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लेकिन अब जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। हाल ही में मौसम विभाग (Rain Alert) ने राजस्थान में तगड़ी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी -
मौसम विभाग (aaj Ka Mausam) का कहना है कि अगले कई दिनों तक राजस्थान के अलग अलग जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होगी। IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में इस हफ्ते रुक-रुक कर झमाझम बारिश होती रहेगी। दरअसल, राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam) में नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिवच होने की वजह से 5 से 6 अक्टूबर को मेघ गर्जन और बिजली चमकने के से अति भारी बरसात होने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में तेज रफ्तार हवाएं भी चलेंगी। इससे मौसम सुहावना होगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
24 घंटे बाद यहां होगी बारिश -
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डुंगरपुर, झालावाड़, बारां, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सिरोही, उदयपुर, बालोतरा, बाड़मेर, जालौर, जोधपुर और पाली जिलों के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है।
5 अक्टूबर को इन जिलों में बरसेंगे बादल -
मौसम विभाग (Kal Ka Mausam) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 5 अक्टूबर को राजस्थान के विभिन्न जिलों में जमकर बादल बरसेंगे। इस लिस्ट में अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भीलवाड़ा, कोटा, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली बहरोड, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डुंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनू, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाई-माधोपुर, सीकर, सिरोही, बीकानेर (Bikaner Mausam), चूरू, डीडवाना कुचामन, हनुमानगढ़, टोंक, उदयपुर, बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, पाली, फलौदी, श्रीगंगानगर जिलों के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
40 की स्पीड से चलेगी हवा -
मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। इसको लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (weather Update) ने 6 अक्टूबर को राजस्थान के अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डुंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाई-माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, पाली, फलौदी, जिलों के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है।
6 अक्टूबर को भी होगी बारिश -
मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर को राजस्थान (Rajasthan Mausam Today) के अलवर, झुंझुनू, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली बहरोड, सीकर, बीकानेर, चुरू, डीडवाना कुचामन, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर जिलों के अलग अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग की मानें तो 7 सात अक्टूबर को भी कई जिलों में मौसम कमोबेश ऐसा ही रहने का अनुमान है।