Gold Rate : सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिये अपने शहर के रेट
Gold rate Today : सोना और चांदी के रेट में जनवरी 2025 से ही जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही थी। दोनों ही कीमती धातुओं के रेट सातवें आसमार पर जा पहुंचे हैं। अब दशहरे के अगले ही दिन सोने और चांदी के रेट में आज दूसरे दिन लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोने व चांदी के रेट पीक लेवल पर जाते ही धड़ाम गिरे हैं। चलिए जानते हैं लेटेस्ट रेट -
HR Breaking News (Gold-Silver Price)। सोना और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, सोने व चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी आने के बाद अब इसके दाम घट गए हैं। त्योहारों का सीजन चल रहा है और इस समय साने और चांदी के भाव (Sone Chandi Ka Bhav) में तेजी आने की बजाए आज लगातार दो दिन से इसमें गिरावट दर्ज की जा रही है। नवरात्रि में सोने ने रफ्तार पकड़ी थी। लेकिन अब यह सस्ता होता जा रहा है। त्योहारी सीजन के चलते अबर आप आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो ये सही मौका है।
सोने का ताजा भाव -
आज सोना सस्ता हुआ है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 3 अक्टूबर 2025 को सोना और चांदी के भाव (Gold Silver Latest Rate) में गिरावट आई है। अब सोने सस्ता होकर 1,16,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर बिक रहा है। वहीं, चांदी का भाव भी कम होकर 1,45, 000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे हैं।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के अनुसार, बुधवार 1 अक्टूबर की शाम को 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 1,07,476 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था जो आज, 3 अक्टूबर सस्ता होकर 1,07,019 रुपये प्रति 10 पर आ गया है। बता दें कि बीते दिन यानी 2 अक्टूबर एवं दशहरा के दिन सरकारी छुट्टी होने की वजह से कीमतें जारी नहीं की गई थीं।
सोना-चांदी के दामों में आज आई गिरावट
सोने और चांदी (Gold Silver Rate Down) दोनों ही धातुओं में आज गिरावट दर्ज की गई है। जहां बुधवार को 999 (24 कैरेट) सोने का दाम 1,17,332 रुपये प्रति 10 ग्राम था वहीं आज गोल्ड का रेट 1,16,833 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है। इसका मतलबा है की 24 कैरेट वाला सोना 499 रुपये सस्ता हुआ है। इसके अलावा सुबह के समय चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है।
1 अक्टूबर को क्या रहा सोना-चांदी का दाम -
IBJA के मुताबिक, बुधवार को भी सोने की कीमत (Gold Price Hike) में बढ़ोतरी देखी गई थी और चांदी के भाव में तेजी आई थी। IBJA के अनुसार, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोना 1,16,586 रुपये था जो शाम के समय 1,17,332 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। वहीं, चांदी की कीमत (Silver rate Hike) सुबह की तुलना में शाम को बढ़ी थी, जो सुबह 144125 से बढ़कर 145120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी।
