Rajasthan Weather : आधे राजस्थान से मानसून लौटा, 48 घंटे बाद इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश
Rajasthan me barish : 2025 का मानसून राजस्थान के लिए सौगात भरा रहा है। मानसून में राजस्थान में तगड़ी बारिश हुई है, लेकिन अब राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। मानसून के विदा होने से पहले मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिससे 48 घंटे तक कई इलाकों में बारिश की संभावना है।
HR Breaking News (Rain in Rajasthan) राजस्थान के मौसम में लगातार बदलाव होता जा रहा है। एक बार फिर से राजस्थान में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मानसून विदाई ले रहा है। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई शहरों में तापमान भी बढ़ रहा है।
2 दिन हो सकती है जमकर बारिश
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार राजस्थान में 28 सितंबर को तेज बारिश होने की संभावना है। 28 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में बारिश होने का अंदेशा बन रहा है। इससे कई जिलों में एक बार फिर से बारिश का दौर देखने को मिलेगा।
पश्चिमी राजस्थान से विदा हुआ मानसून
पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan me Weather) से मानसून में विदाई ले ली है। राजस्थान में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। माना जा रहा था कि आने वाले चार-पांच दिन में मानसून पूरी तरह विदाई ले लेगा, लेकिन जाते-जाते मानसून फिर से भिगोकर जाएगा। अगले चार-पांच दिन पूर्वी राजस्थान में मानसून की विदाई होगी, लेकिन इससे पहले एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिससे पूर्वी राजस्थान के 10 जिलों में बारिश की संभावना है।
बैक टू बैक दूसरा पश्चिम विक्षोभ हो रहा एक्टिव
राजस्थान (Rajasthan me barish) में बैक टू बैक दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। राजस्थान के जयपुर के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होते दिखाई दे रहा है। इससे फिर से बारिश हो सकती है। इससे पहले पिछले सप्ताह में 18 सितंबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD in Rajasthan) एक्टिव हुआ था, जिससे तेज बारिश हुई थी।
जयपुर समेत 15 जिलों में बारिश दर्ज की गई थी। इस बारिश का असर चार-पांच दिन तक रहा। अब फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने से 27 और 28 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।
तापमान में हुई बढ़ोतरी
राजस्थान में कई हिस्सों में मानसून (Monsoon Rain Alert) विदा हो चुका है। वहीं दूसरी ओर तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आसमान में तेज धूप खिल रही है। पश्चिमी राजस्थान के अधिकतर जिलों में गर्मी बढ़ गई हैं। कई शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है।
गंगानगर में तो 24 सितंबर को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अलावा भी कई शहरों में 36, 37, 38 डिग्री तक तापमान चल रहा है। गंगानगर में तो 23 सितंबर को 39.4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान चला गया था।