Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने मारी पलटी, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट
HR Breaking News- (Rajasthan Weather) राजस्थान में फरवरी के आखिर में ही मई-जून जैसी गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है। लगातार बढ़ते तापमान के चलते प्रदेश (Rajasthan Weather Forecast) के कई जिलों में पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस दौरान पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है। खबर में जानिए राजस्थान के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में -
कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम
राजस्थान (Rajasthan Weather Update) में आज 26 फरवरी को मौसम पूरी तरह शुष्क रहा है। बीते दिनों कहीं भी बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई है और बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान रहा है, जो 36.3°C पर रहा है। जयपुर में पारा 30.8°C पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो दिनों में तापमान 1-2 डिग्री बढ़ सकता है। हालांकि अभी इसके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
किन जिलों में कितना रहा तापमान
राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam) में अब हल्की गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है। जैसलमेर और फलोदी में भी पारा 34 डिग्री से ऊपर चला गया है और जयपुर में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि अभी प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की ठंडक बनी हुई है। सीकर में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है और चूरू में 12.6 डिग्री और अलवर में 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रहा।
आगामी दो दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश (Rajathan Weather Forecast) में आगामी दो दिनों में अधिकतम- न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हो सकता है। आईएमडी ने यहां पर अभी किसी भी तरह की बारिश को लेकर कोई आसार नहीं जताए हैं।
बता दें कि अभी दक्षिण-पश्चिम राजस्थान (Rajathan Weather) और आसपास के इलाकों में जो ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है, वो अब कमजोर पड़ चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि 2 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, लेकिन राजस्थान में इसका असर कम दिख सकता है।
आईएमडी (IMD Alert) के अनुसार आगामी दो सप्ताह में प्रदेश का मौसम शुष्क रह सकता है। पूर्वी राजस्थान हो या पश्चिमी, दोनों हिस्सों में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।