Railway की बड़ी सौगात, होली पर यात्रियों के लिए इन रूट्स पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन
HR Breaking News- (Railway Updates) होली का त्योहार पास आते ही लोग अपने घरों की ओर लौटने लगते है। अब रेलवे की ओर से होली पर यात्रियों के लिए इन रूट्स पर खास ट्रेनें चलाई जानी वाली है। इन स्पेशल ट्रेनों से होली (Holi Special Trains 2026) पर सामान्य ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम हो सकेगा। खबर में जानिए कि यात्रियों के लिए किन रूट्स पर ट्रेनें चलाई जाएंगी।
कब से कब तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
बता दें कि रेलवे (Railway News) की ओर से 25 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक कुल 1244 होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर यह संख्या 1500 तक पहुंच सकती है। रेलवे के इस कदम से त्योहार के समय यात्रियों को कंफर्म टिकट का फायदा मिल सकेगा।
क्यों चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनें
होली जैसे बड़े त्योहार के दौरान दिल्ली, मुंबई, पुणे, सूरत, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे शहरों में यूपी, बिहार और झारखंड की तरफ भारी भीड़ जाती है और हर वर्ष वेटिंग लिस्ट बेहद लंबी हो जाती हैख् जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है। इस बार रेलवे (Railway Special train) ने भीड़ को देखते हुए अलग जोन को निर्देश दिए हैं कि जहां जरूरत ज्यादा है, वहीं एक्स्ट्रा फेरे लगाए जाएं।
किन रूट्स पर ट्रेनों की संख्या में होगा इजाफा
महाराष्ट्र से पूर्वी यूपी ओर बिहार की दिशा में ज्यादा ट्रेनें चलाई जा रही हैं। सेंट्रल रेलवे (Central Railway) की ओर से पुणे और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दानापुर, गोरखपुर और बनारस की तरफ कई स्पेशल सेवाओं की शुरुआत की गई है।
दिल्ली और आसपास के हिस्सों से चलने वाली ट्रेनों की संख्या में इजाफा किया गया है। नॉर्थन रेलवे (Northern Railway) की ओर से नई दिल्ली, आनंद विहार और हजरत निजामुद्दीन से वाराणसी, लखनऊ, सहरसा और अमृतसर के लिए एक्स्ट्रा ट्रेनें चलाई गई हैं।
पश्चिम भारत के ट्रेवलर्स के लिए वेस्टर्न रेलवे (Western Railway) की ओर से मुंबई सेंट्रल और गुजरात के शहरों से पटना, गोरखपुर और कटिहार की देशा में खास सेवाएं दी गई है। दक्षिण भारत से उत्तर और पूर्व भारत जाने वालों के लिए साउथर्न रेलवे (Southern Railway) की ओर से चेन्नई, एर्नाकुलम और कोयंबटूर से उत्तर भारत के खास स्टेशनों के लिए स्पेशल ट्रेनें जोड़ी गई हैं।
यात्रियों को नहीं होगी लंबी वेटिंग की परेशानी
रेलवे की इस बड़ी तैयारी के बाद यात्रियों को लंबी वेटिंग (Long waiting time for passengers) की परेशानी नहीं होगी और कई रूट्स पर हर रोज चलने वाली स्पेशल ट्रेनें भी मौजुद हैं, जिससे यात्रियों के पास तारीख के चुनाव का ऑप्शन रहेगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक स्टेशनों पर एक्सट्रा स्टाफ मौजुद रहेंगे। इस दौरान कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन भी सक्रिय हैं ताकि किसी भी शिकायत का निपटान किया जा सकें।
इन बातों का ध्यान रखें करें टिकट बुकिंग
अब यात्री तारीख तय होते ही टिकट की बुकिंग (ticket booking) कर सकेंगे और स्पेशल ट्रेन का नंबर और समय की जाचं अच्छे से कर लें। त्योहार के दिनों में स्टेशन पर भाड़ी भीड़ देखी जातील है। रेलवे की इस तैयारी से क्लियर है कि इस बार होली पर आप आसानी से सफर कर सकेंगे। अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से लोग आसानी से घर पहुंच सकेंगे और बिना टेंशन के सफर कर सकेंगे। अगर आप भी होली पर घर जाना चाहते हैं तो अभी से अपनी यात्रा का प्लान बना लें और समय रहते टिकट बुकिंग कर लें ।
