Sarso Ka Bhav 20 July : टॉप लेवल पर सरसों के दाम, 7100 से ऊपर पहुंचा रेट

sarso price today : सरसों के भाव में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ौतरी देखने को मिली है। इस कारण सरसों के दाम टॉप लेवल पर पहुंच गए हैं। अधिकतर मंडियों में सरसों के दाम (Mustard Price today) 7100 रुपये क्विंटल से भी ऊपर हो गए हैं। सरसों बिक्री पर अब किसानों का मुनाफा भी बढ़ गया है। आइये जानते हैं कहां कितना हो गया सरसों का रेट।

 

HR Breaking News - (sarso rate hike) सरसों के भाव में अचानक आई तेजी किसानों को खूब रास आ रही है। इस समय सरसों के दाम टॉप लेवल पर पहुंचने के कारण मंडियों (mandi bhav today) में सरसों की खरीद फरोख्त भी बढ़ गई है। प्रति क्विंटल सरसों के दाम 7100 रुपये से भी ऊपर पहुंचने के कारण फिर से मंडियों में सरसों की आवक बढ़ गई है। हालांकि इसमें स्टॉक की गई पुरानी सरसों भी शामिल है। इसके बावजूद सरसों के रेट (sarso ka rate) हाई चल रहे हैं।


इस कारण अचानक बढ़े सरसों के रेट-


राजस्थान में हर बार की तरह इस बार भी सरसों का खूब उत्पादन हुआ है। ज्यादा उपज व आवक के कारण शुरू में सरसों के दामों (sarso price in rajasthan) में यहां नरमी देखी गई थी। अब बाजार में आपूर्ति का दबाव बढ़ने व सरसों की मांग बढ़ने से सरसों के दाम (sarso ka bhav) अचानक हाई हो गए हैं। राजस्थान की अधिकतर मंडियों में सरसों के रेट (sarso rate today) 7100 रुपये क्विंटल से ऊपर हो गए हैं। इससे किसानों की बल्ले-बल्ले हो गई है। 

भाव में अब तक की सबसे बड़ी तेजी-


इस बार हुई बढ़ौतरी को सरसों के भाव (sarso ka aaj ka bhav) में इस सीजन की अब तक की सबसे बड़ी तेजी बताई जा रही है। सरसों की अधिक आवक के कारण अब मंडियों (mandi bhav today) में जाम जैसी स्थिति बन गई है। पहले राजस्थान की मंडियों में हर रोज की औसत से दो तीन हजार कट्टे ही सरसों आ रहे थे। अब भाव में तेजी आने से यह औसत कुछ मंडियों (mandi news) में 25 हजार कट्टों की हो गई है।

एक माह पहले इतने थे रेट-


सरसों के दामों में एक माह में ही 1000 रुपए से अधिक की तेजी आई है। सरसों के अधिकतम दाम (sarso maximum price) एक माह पहले 6100 रुपए के करीब ही थे। एक्पर्ट्स का कहना है कि सरसों के भाव में तेजी का कारण इस बार सरसों की मांग पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक होना है। तेल मिलों की ओर से सरसों की डिमांड बढ़ना व सरसों तेल (sarso oil price) की मांग में बढ़ौतरी भी सरसों के रेट बढ़ने का कारण है।

इन राज्यों में इतने हो गए सरसों के दाम-


अब सरसों के दामों (sarso price 20 july) में तेजी आने से सरसों उत्पादक किसानों को काफी फायदा हो रहा है। राजस्थान में कुछ मंडियों (rajasthan mandi bhav) में सरसों के दाम 7165 रुपये प्रति क्विंटल तक हो गए हैं। बिहार में यह आंकड़ा 7195 रुपये के करीब है। महाराष्ट्र की बांद्रा मंडी में तो सरसों 7282 रुपये और मुंबई में 7410 रुपये तक हो गया है। उत्तर प्रदेश की कुछ मंडियों (UP mandi bhav) में सरसों का अधिकतम रेट 7 हजार रुपये क्विंटल के करीब ही है। हरियाणा व एमपी में सरसों के दाम (MP sarso price) 6950 रुपये के करीब हैं। यहां दाम एमएसपी (sarso MSP) 5950 से हजार रुपये ही अधिक है।