Sarso Rate : सरसों की कीमतों में बंपर उछाल, जानें मंडी रेट

Sarso Mandi Bhav : सरसों की कीमतों में तगड़ी तेजी आई है। कई दिनों से सरसों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 14 जनवरी को एक बार फिर से सरसों के रेट हाईलेवल पर जा पहुंचे हैं। बाजारों में नई सरसों पहुंचने में लगभग दो महीने का समय लगेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में सरसों की कीमतों में और भी तेजी देखने को मिल सकती है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का मंडी भाव

 

HR Breaking News - (Sarso Rate)। देश के ज्यादातर मंडियों में सरसों का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर चल रहा है। बीते कई दिनों से सरसों में आए दिन तेजी देखने को मिल रही है। इससे उन किसानों को सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है जिन्होंने सरसों का स्टॉक किया हुआ है। देश की ज्यादातर मंडियों में सरसों का भाव MSP ऊपर चल रहा है।

सरसों MSP में बढ़ौतरी -

हाल ही में सरकार ने सरसों समेत कई अन्य फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (Sarso MSP Hike) में बढ़ौतरी की है। सरसों का MSP अब 5950 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर साल 2026-27 के लिए 6200 रुपये क्विंटल तय किया गया है। इसका मतलब यह है कि अगले साल किसानों को सरसों का 250 रुपये क्विंटल अधिक रेट मिलेगा।

आज सरसों का ताजा भाव -

आज सरसों के भाव (musturd price today) में बंपर तेजी आई है। आज 14 जनवरी 2026 को सरसों रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंची है। सरसों का अधिकतम रेट अब 7230 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। कुछ राज्यों में सरसों की गुणवत्ता, वैरायटी व मांग और आपूर्ति स्थिति के अनुसार भाव में भिन्नता भी देखने को मिल रही है।

सुमेरपुर मंडी

सरसों 42 कंडीशन भाव 7211 से 7221

बरवाला सरसों भाव 6600 से 6675

हिसार सरसों भाव 6400 से 6500

सुमेरपुर मंडी

सरसों भाव 7220 से 7230

जयपुर मंडी

सरसों भाव 7175 से 7200

कामां मंडी

सरसों भाव 6755

कुम्हेर मंडी

सरसों भाव 6755

नदबई मंडी

सरसों भाव 6755

नगर मंडी

सरसों भाव 6755

कोटा मंडी

सरसों भाव 6755

दिल्ली

सरसों भाव 7025 से 7050

चरखी दादरी मंडी

सरसों भाव 7000 से 7050

अलवर

सरसों भाव 6850