Sarso Rate : किसानों की मौज, सरसों की कीमतों में बंपर तेजी 

sarso mandi bhav : सरसों की कीमतों में अब एक बार फिर से तेजी लौट आई है। आज 13 मार्च को लगभग सभी मंडियों में सरसों का भाव हाईलेवल पर चल रहा है। सरसों में आई जबरदस्त तेजी से किसानों में खुशी का माहौल है। इस समय सरसों का सीजन चल रहा है और रेट उछलते ही किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने लगे हैं। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में सरसों की कीमतों मे तेजी देखने को मिल सकती है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं आज का ताजा भाव  - 

 

HR Breaking News - (sarso ka bhav)। बाजार में बीते काफी दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जरा सा तनाव बनते ही भाव में तेजी देखने को मिलती है और शांति या युद्धविराम की हल्की सी खबर आते ही बाजार पलटी मार देता है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, क्रूड ऑइल आज 8% से अधिक तेज है और खबरों के आधार पर यह पल-पल में दिशा बदल रहा है। सरसों (sarso rate) बाजार में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। मंडियों में अब नई फसल की आवक रफ्तार पकड़ने लगी है। आने वाले कुछ ही दिनों में आवक में और भी उछाल आने का अनुमान है। इतनी बड़ी सप्लाई बाजार में दबाव बना सकती है। 


आज का ताजा सरसों भाव - 

आज के ताजा मंडी भाव की बात करें तो जयपुर मंडी में सरसों (sarso mandi rate) 50 रुपये महंगी होकर 6,800 रुपये क्विंटल पर जा पहुंची है, भरतपुर मंडी में 150 रुपये की तेजी के साथ यह 6300 रुपये क्विंटल पर पहुंच गई है, दिल्ली मंडी में सरसों 100 रुपये उछली है और रेट 6550 रुपये क्विंटल हो गया है। च. दादरी 6650, टोंक 6330 और अन्य मंडियों में भी हल्का सुधार देखने को मिला। 


आज बाजार में अच्छी हलचल रही और भाव (sarso ki kimat) 6780 तक पहुंच गए हैं, जो कल के मुकाबले करीब 125 रुपये तेज हैं। आज के माहौल को देखते हुए जयपुर और भरतपुर में भी सुधार की संभावना बनी हुई है, लेकिन अगर अचानक युद्धविराम या शांति की खबर आती है तो बाजार में तेज बिकवाली भी देखने को मिल सकती है। 

अचानक उछले सरसों के भाव - 


प्लांट साइड पर भी सरसों की कीमतों (Sarso Ka bhav) में तेजी आई है। सलोनी प्लांट कोटा, अलवर, मुरैना, शमशाबाद और डिगनेर सभी जगह सरसों का भाव 125 रुपये महंगा होकर 7300 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं आदानी बुंदी में सरसों 200 रुपये तेज होकर 6750 रुपये क्विंटल हो गई है,

अलवर में सरसों 125 रुपये महंगी होकर (sarso rate today) 6650 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई है और गोहाना 6750 (+100) पर कारोबार कर रही है। अन्य प्लांटों में बीपी आगरा 6975 (+75), शारदा आगरा 7000 (+75) और गोयल कोटा लगभग 6500 के आसपास चल रहे हैं। सरसों खल में भी हल्की गतिविधि रही, जहां जयपुर 2620 (+10), अलवर 2600 और भरतपुर 2700 (-50) के आसपास कारोबार बताया गया।