Wheat Rate : किसानों के लिए बड़ी खबर, गेहूं की कीमतों में आ रही गिरावट पर लगा ब्रेक, जान लें आज का मंडी रेट
gehu ka taja bhav : गेहूं की कीमतों में बीते कई दिनों से आ रही गिरावट पर अब अंकुश लग गया है। अब गेहूं का बाजार तेजी से संभला है। आज कई मंडियों में गेहूं भाव में तेजी देखने को मिली है। बाजार जानकारों का कहना है कि अब गेहूं में गिरावट के चांस बहुत कम है। कुछ ही दिनों में नई फसल की आवक शुरू होने वाली है ऐसे में बड़ी तेजी की भी संभावना कम है। लेकिन गेहूं का रेट MSP पर कारोबार करता नजर आ सकता है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं आज का ताजा गेहूं भाव -
HR Breaking News - (Gehu Mandi Bhav)। गेहूं उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। कल और आज गेहूं बाजार में गिरावट के दौर पर अब ब्रेक लग गया है। आज बाजार स्थिर रहा है। नई फसल की आवक मंडियों में धीरे-धीरे होने लगी है और उसका थोड़ा असर बाजार पर देखने को मिल रहा है, लेकिन अभी हालात ऐसे नहीं हैं कि बाजार में बड़ी गिरावट आए। फिलहाल मांग और सप्लाई लगभग बराबर है। इस समय गेहूं में न बड़ी गिरावट आई है और न ही ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। बाजार में गेहूं (Gehu ka rate) संतुलन बनाकर चल रहा है।
आज गेहूं का ताजा भाव -
उत्तर भारत के बाजारों पर नजर डालें तो दिल्ली में गेहूं लगभग 2600 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है। कल अलीपुर मंडी में गेहूं की कीमत (Gehu ki Kiamt) 2620 रुपये क्विंटल रही है और ऐलनाबाद में गेहूं का रेट लगभग 2411 रुपये के आसपास रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं की कीमत लगभग 2500 से 2520 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में कारोबार कर रहा है।
यूपी (UP Gehu Mandi Bhav) में अभी नई फसल की आवक बहुत कम हो रही है, इसलिए वहां बाजार में ज्यादा दबाव नहीं बन पाया है। पश्चिम भारत की बात करें तो गुजरात की मंडियों में गेहूं महंगी हुई है। आज गेहूं का भाव (Wheat Rate) 2150 से 2250 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बना हुआ है, जबकि कांडला पोर्ट पर लगभग ₹2300 के आसपास भाव स्थिर बने हुए हैं। पूर्व और दक्षिण भारत के बाजारों में भी ज्यादा हलचल नहीं रही है। कोलकाता में गेहूं का रेट 2620 रुपये, जबकि बेंगलुरु में बाजार ₹2700 प्रति क्विंटल के आसपास कारोबार कर रहा है।
गेहूं के MSP में इजाफा, किसानों को हो रहा मुनाफा -
सरकार द्वारा गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP Wheat Hike) में 160 रुपये बढ़ौतरी के बाद रबी सीजन 2026-27 के लिए गेहूं का MSP 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय कर दिया है। इससे किसान अब फसल को जल्दबाजी में नहीं बेच रहे हैं। किसान गेहूं में बंपर तेजी (Gehu rate hike) का इंतजार कर रहे हैं। इससे बाजारों में गेहूं की आवक में कमी आई है और कुछ बाजारों में फिलहाल सप्लाई थोड़ी कसी हुई भी दिखाई दे रही है। किसान जल्दीबाजी में फसल बेचने को तैयार नहीं है। किसान अभी “दाम देखकर ही बोरी खोलना चाहते हैं”। लेकिन यह स्थिति कुछ दिन और बनी रह पाएगी, क्योंकि जल्दी ही पंजाब, हरियाणा से बम्पर आवक शुरू होने वाली है। एक महीने के अंदर गेहूं फसल तैयार हो जाएगी।
बाजार की स्थिति -
कुल मिलाकर बाजार की स्थिति अभी संभल-संभल कर चल रही है। एक तरफ MSP स्तर और किसानों की सीमित बिक्री के कारण गेहूं की कीमतों में ज्यादा गिरावट न हीं आई है। आज बाजारों में गेहूं का भाव (Gehu ka bhav) स्थिर रहा है, वहीं दूसरी तरफ आने वाले हफ्तों में नई फसल की आवक बढ़ने से बड़ी तेजी पर भी ब्रेक लगा सकता है। पुरानी कहावत है कि “नई फसल की हवा चलने लगे तो बाजार कदम तौल-तौल कर चलता है” बाजार जानकारों का भी कहना है कि आने वाले दिनों में गेहूं की कीमतों में बड़ी तेजी की संभावन नजर नहीं आ रही है। रेट MSP पर बने रहेंगे।
