Sarso Rate : रॉकेट की स्पीड से दौड़ रहा सरसों का भाव, पहुंचा MSP के पार 

Sarso Rate : सरसों की कीमतें हाईलेवल पर जा पहुंची है। बीते कई दिनों से सरसों में आए दिन तेजी देखने को मिल रही है। सरसों की कीमतों में उछाल आने से उन किसानों को ज्यादा फायदा मिल रहा है जिन्होंने सीजन के समय इसका स्टॉक किया था, जबकी उपभोक्ताओं को महंगाई की डबल मार झेलनी पड़ रही है। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में सरसों और भी महंगी हो सकती है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -  

 

HR Breaking News - (Mandi Bhav Today)। देश की लगभग सभी मंडियों में सरसों का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर चल रहा है। इससे किसानों को लाभ हो रहा है जबकी उपभोक्ताओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। देश की ज्यादातर मंडियों में सरसों का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर चल रहा है। बीते एक दो दिन से सरसों की कीमतों में हल्की गिरावट आई थी। परंतु अब सरसों की कीमत (Sarso rate hike) फिर से हाईलेवल पर जा पहुंची है। 


सरसों MSP में सरकार ने किया बदलाव - 


 केंद्र सरकार ने सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (Sarso MSP Hike) में बदलाव किया है। दरअसल, हाल ही में सरकार ने सरसों का MSP 5950 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर साल 2026-27 के लिए 6200 रुपये क्विंटल कर दिया है। इससे किसानों को उनकी फसल का अच्छा रेट मिलेगा। 


आज फिर महंगी हुई सरसों  -


आज 11 जनवरी में सरसों के भाव (musturd price today) में बंपर तेजी आई है। सरसों का अधिकतम रेट अब 7175 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। कुछ राज्यों में सरसों की गुणवत्ता, वैरायटी व मांग और आपूर्ति स्थिति के अनुसार भाव में भिन्नता भी देखने को मिल रही है।


जयपुर मंडी

सरसों भाव 7150 से 7175


भरतपुर मंडी 
सरसों भाव 6780 


कामां मंडी 
सरसों भाव 6780 

कुम्हेर मंडी 
सरसों भाव 6780 

नदबई मंडी 
सरसों भाव 6780 

नगर मंडी 
सरसों भाव 6780 

कोटा मंडी 
सरसों भाव 6780 

अलवर मंडी
सरसों कंडीशन लूज भाव 6900 से 6925


देई मंडी
सरसों भाव 6950

सिवानी मंडी
सरसों नॉन भाव 6075