Wheat Rate Hike : किसानों की बल्ले-बल्ले, गेहूं की कीमतों में आया तगड़ा उछाल
Gehu Ka Taja Bhav : गेहूं की कीमतों में नए साल की शुरूआत से ही तगड़ी तेजी देखने को मिल रही है। आज 11 जनवरी को भी गेहूं में तेजी दर्ज की गई है। इसकी वजह से अब बाजारों में एक बार फिर से हलचल बढ़ गई है। देश की अलग अलग मंडियों में गेहूं का भाव (Gehu Bhav) ऊपर की ओर बढ़ रहा है। आज लगभग सभी मंडियों में गेहूं का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर चल रहा है। आईये नीचे खबर में जानते हैं -
HR Breaking News (Gehu Rate)। गेहूं में बीते काफी दिनों से तेजी का दौर बरकरार है। आज 11 जनवरी 2026 में भी गेहूं की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। दिसंबर की शुरूआत में गेहूं भाव में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। लेकिन फिर भाव में गिरावट आई। अब नए साल में फिर से गेहूं की कीमत हाईलेवल पर जा पहुंची है। इससे किसानों को खूब लाभ मिल रहा है। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि गेहूं में यह तेजी फरवरी या मार्च तक बनी रहे।
अब एक बार फिर से गेहूं के रेट (Gehu ka bhav) हाईलेवल पर जा पहुंचे हैं। इससे किसानों को फायदा हो रहा है तो वहीं उपभोक्ताओं को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। आटे और अन्य गेहूं आधारित उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ौतरी हुई है। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में गेहूं में और भी वृद्धि देखने को मिल सकती है।
गेहूं की कीमतों (Wheat rate) में हुई बढ़ौतरी के पीछे कई अहम कारण है। बाजारों में मांग में तेजी आने और आवक में कमी के चलते रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। वहीं व्यापारियों की गतिविधियों में तेजी आने की वजह से भी गेहूं के भाव को सपोर्ट मिला है। इसके अलावा व्यापारी और खरीदार आगे की जरूरतों को देखते हुए सक्रिय नजर आ रहे हैं, जिससे भाव आए दिन बढ़ रहे हैं। गेहूं के साथ-साथ सरसों (Sarso Ka Bhav) में भी तगड़ी तेजी देखने को मिल रही है। सरसों कटाई सीजन को 2 महीने का समय बाकी है और बाजारों में मांग बढ़ने से इसके रेट आसमान छू रहे हैं। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि यह भाव सीजन तक बना रहे।
आज जहां कई मंडियों में गेहूं का भाव हाई पर चल रहा है वहीं कुछ मंडियों में भाव (Gehu Ka taja mandi Bhav) काफी कम भी है। वहीं दिल्ली, राज्स्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य मंडियों में गेहूं का अधिकतम रेट 2790 रुपये प्रति क्विंटल है।
पटना मंडी
गेहूं 2% छूट भाव 2820
मुंबई मंडी
गेहूं भाव 2820
पुणे मंडी
गेहूं भाव 2920
अहमदनगर मंडी
गेहूं भाव 2880
सेंधवा मंडी
गेहूं भाव 2700
सिवानी मंडी
गेहूं भाव 2600
दिल्ली लॉरेंस रोड
MP लाइन भाव 2810
UP लाइन भाव 2810
राजस्थान लाइन भाव 2810
जोधपुर मंडी
गेहूं 1% छूट भाव 2800
जलगांव मंडी
गेहूं भाव 2850
कोयम्बटूर मंडी
गेहूं भाव 3040
देहरादून मंडी
गेहूं भाव 2725
जोधपुर बाजार
गेहूं भाव 2775
खन्ना मंडी
गेहूं भाव 2625 से 2650
अलवर मंडी
गेहूं भाव 2750
कोयंबटूर मंडी
गेहूं भाव 3040
चरखी दादरी मंडी
गेहूं भाव 2685
बहजोई मंडी
गेहूं भाव 2600
बिल्सी मंडी
गेहूं भाव 2560
प्रयागराज मंडी
गेहूं भाव 2725
श्री गंगानगर मंडी
गेहूं भाव 2650
