बाजरे के भाव में नर्मी,सरकारी खरीद धीमी, MSP से कम में बेचने को मजबूर
Mandi Bhav - खरीफ सीजन की फसल बाजार तैयार हो चुकी है और मंडियों में बाजरे की आवक तेज हो गई है। मंडियों में बाजरे की सरकारी खरीदी में होने के चलते किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक मंडियों में हजारों क्विंटल बाजरा खुले में पड़ा हुआ है और अब मौसम खराब होने से किसानों की चिंता बढ़ रही। चलिए खबर में जाते हैं
HR Breaking News - हिसार की मंडियों में बाजरे की आवक अब तेज हो गई है। बाजारों में सरकारी खरीद की गति धीमी होने के चलते हजारों क्विंटल बाजरा मंडियों में खुले में पड़ा हुआ है और इस समय हरियाणा (Haryana Mandi Bhav) का मौसम पूरी तरह से खराब है। आज सुबह भी बहुत तेज बरसात हुई है जिसकी वजह से फसलों को नुकसान हो रहा है।
बाजरे की सरकारी खरीद धीमी - (Aaj ka Mandi bhav)
चरखी दादरी में 14 दिन के दौरान 3.75 लाख क्विंटल बाजरा मंडी में पहुंचा है, जबकी 70 क्विंटल बाजरे (bajre ka bhav) की सरकारी खरीद हुई है। भिवानी में 1,06,653 क्विंटल से ज्यादा बाजरे की आवक हुई है।
वही 613 क्विंटल बाजरे की सरकारी खरीद हो पाई है। बवानी खेड़ा में 14,229 क्विंटल बाजरा मंडी में पहुंचा है और सरकारी खरीद शुरू ही नहीं हुई। खरीद में देरी के चलते किसान निजी व्यापारियों को कम भाव पर फसल बेचने को मजबूर है। इससे घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (bajre ka MSP) पर खरीद का लाभ किसान को नहीं हो रहा है।
किसानों को 250 से 350 रुपये सस्ता बेचना पड़ रहा बाजरा और धान -
चरखी दादरी (Charkhi Dadri mandi bhav) में सरकारी खरीद के लिए 18 नमूने लिए गए जिसमें से 64 फेल पाए गए जिसके चलते बाजरे की खरीद प्रभावित हुई है। मंडी में जमा बाजरे की फसल का भौतिक सत्यापन करने के लिए कृषि विपणन बोर्ड ने टीम गठित की है। सत्यापन के बाद लंबित गेट पास जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
भिवानी में भी किसान गेट पास के लिए लाइनों में लग रहे हैं। खरीदी गई फसल का उठान बहुत धीमा है। किसान संगठनों के मुताबिक, सरकारी खरीद नहीं होने से बाजरा और धान 250 से 350 रुपए क्विंटल सस्ता बेचना पड़ रहा है।
भिवानी में किसानों ने 2200 रुपए प्रति क्विटल भाव मिलने की बात कही है। झज्जर में किसानों ने खरीद की शर्तों के विरोध में मार्केट कमेटी कार्यालय का घेराव कर ताला लगाया। बवानी खेड़ा में खाद और बाजार, धान (dhan mandi bhav) की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग पर किसानों ने मंडी का गेट 2 घंटे तक बंद रखा है।