hrbreakingnews.com

1121 Dhan price today : 14 अक्टूबर को 1121 बासमती धान एक बार फिर 5000 के पार, जानें आज का मंडी भाव

1121 Dhan price today : धान की कीमतों में तेजी का सिलसिला बरकरार है। अब 1121 की आवक शुरू हो चुकी है और 1121 का दाम 5 हजार से ऊपर लगा है। 1121 धान की कीमत में निरंतर तेजी बरकरार रहने वाली है, क्योंकि चावल एक्सपोर्ट में व्यापारियों को लाभ होने के संकेत हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि बासमती में इससे अधिक बहुत ज्यादा तेजी के अभी संकेत नहीं है।
 
1121 Dhan price today : 14 अक्टूबर को 1121 बासमती धान एक बार फिर 5000 के पार, जानें आज का मंडी भाव

HR Breaking News (1121 Dhan price today Update) धान की कीमत में अभी और भी तेजी दिखाई दे रही है। धान की सबसे प्रसिद्ध किस्म 1121 का रेट अब बाजार में 5 हजार के आसपास ही रहने का अनुमान है। लगातार 1121 के रेट इसी रेंज में खुल रहे हैं। 1509 से 1000 रुपये ऊपर तक की तेजी 1121 में दिखाई दे सकती है। ऐसे में बासमती 1121 किस्म के धान की कीमत से किसानों को लाभ हो सकता है। 

 


सोनीपत मंडी (Sonipat Mandi Bhav) में पहुंची बासमती की 1121 धान (1121 Basmati Dhan Price) की ढेरी


सोनीपत मंडी में आज 1121 धान की एक ढेरी पहुंची है। इसपर कीमत 5 हजार से ज्यादा लगी है। रिपोर्ट के अनुसार सोनीपत मंडी में 1121 धान का भाव 5001 लगा है। इससे पहले गन्नौर मंडी में 1121 धान 5035 रुपये प्रति क्विंटल बिक चुका है। वहीं, मंडियों में 1718, 1509 समेत अन्य किस्मों की कीमत भी अच्छी मिल रही है। 

 


पीआर किस्म (PR Dhan Price) पर नहीं लग रहे खरीदार


मोटे धान की खरीद मंडियों में डाउन दिख रही है। यहां किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है और प्राइवेट प्लेयर्स एमएसपी से नीचे दाम लगा रहे हैं। वहीं, किसानों के हिसाब से पीआर व अन्य मोटे धान की एमएसपी प्रर्याप्त नहीं मिल रही है। वहीं, तय कीमत पर भी धान बेचने के लिए अभी मशक्कत करनी पड़ रही है। 

मंडियों में धान की कीमत (Dhan ka bhav)
मंडी धान का भाव
नजफगढ़ मंडी में 1718 धान का भाव 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक
गन्नौर मंडी 1718 धान का भाव 4600 से 4700 रुपये प्रति क्विंटल
डबरा मंडी 1509 धान का भाव 3600 से 3900 रुपये प्रति क्विंटल
छर्रा मंडी में 1509 धान का भाव 3600 से 3900 रुपये प्रति क्विंटल
कौसी मंडी में 1509 धान का भाव 3800 रुपये प्रति क्विंटल तक
बुलंदशहर मंडी में 1509 धान का भाव 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल हाथ
बुलंदशहर मंडी में 1509 धान का भाव 4000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल कंबाइन
संभल मंडी ताज धान का भाव 2900 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल हाथ
संभल मंडी आरएच 10 धान का भाव 3100 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल हाथ
चंदौली मंडी आरएच 10 धान का भाव 3100 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल हाथ
बहजोई मंडी में आरएच 10 धान का भाव 2900 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल कंबाइन
बहजोई मंडी में आरएच 10 धान का भाव 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल हाथ कटी
टोहाना में 1509 धान का भाव 4000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल
कैथल मंडी में 1509 धान का भाव 3800 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल
सिरसा मंडी में 1509 धान का भाव 4180 से 4241 रुपये प्रति क्विंटल