{"vars":{"id": "93802:4123"}}

40 दिन के अंदर चौथे तूफान की आहट, बदला मौसम का मिजाज

Mausam Ka Update :बीते कुछ दिनों में बंगाल की खाड़ी में 3 तूफानों का असर देखने को मिल चुका है। अब एक बार फिर 40 दिन के अंदर चौथे तूफान के संकेत दिख रहे हैं। अगर यह नया संकेत चक्रवात में तब्दील होता है तो एक बार फिर देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज (Mausam Ka Update) बदल सकता है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News (Mausam Ka Update) चक्रवात तूफान के चलते देशभर में मौसम बदला हुआ है। अब हाल ही में बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम के विकसित होने और चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के आसार जताए जा रहे हैं। अगर यह चक्रवाती तूफान में बदलता है तो 40 दिनों के अंदर चौथे तूफान के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले तीन तूफानों का प्रभाव देखने को मिल चुका है।

 

 पहले बन चुके ये तीन चक्रवात 


अकवान के कमजोर पड़ने के बाद बंगाल की खाड़ी में एक और मौसमी सिस्टम (Weather system in Bay of Bengal) बनने की संभावना है। खाड़ी में अर्नव, मुरासु और अकवान जैसे तीन चक्रवात टकरा चुके हैं। अगर नया संकेत चक्रवात (Cyclonic Storm Akwan) में तब्दील होता है तो 35 से 40 दिनों के अंदर चौथा तूफान होगा।

 

किस साल बने सबसे ज्यादा चक्रवात 


1 साल में 4-5 सिस्टम बनते हैं, लेकिन इस बार कम समय में ही लगातार सिस्टम विकसित हो रहे है। 20 साल में 56 चक्रवात बने हैं। 20 साल की अवधि में 2006 से 2025 में बंगाल की खाड़ी में 56 चक्रवात बने हैं।


2006-2025 से सालाना औसत में हर साल 2.8 चक्रवात बने हैं और 1965 से 2021 में 3.5 चक्रवात तूफान (cyclone storm) हर साल बने हैं। ज्यादा चक्रवात वाले साल 2013, 2018, 2023 रहे हैं।

फसलों व सर्दी के पैटर्न पर पड़ा असर


अलनीनो की वजह से ऊपरी हवाओं के दबाव ने इन सिस्टम को सुपर साइक्लोन (super cyclone) बनने से रोका है। बार-बार बारिश होने और हवाओं ने फसलों व सर्दी के पैटर्न पर प्रभाव डाला है।