Soybean Ki Kimat : सोयाबीन की कीमतों में बड़ी गिरावट, MSP से इतने कम हुए दाम

Soyabean Mandi Rates : देश की कई प्रमुख मंडियों में सोयाबीन की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस वर्ष सोयाबीन का अच्छा खासा उत्पादन हुआ है, जिस वजह से देशभर की कई मंडियो में सोयाबीन की कीमतों (Soyabean ke Bhav) में बड़ी गिरावट देखी जा रही है, जिसने किसानों को गहरे संकट में डाल दिया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सोयाबीन की कीमतें क्या चल रही है।
 

HR Breaking News (Soybean Ki Kimat) सोयाबीन को देश की प्रमुख तिलहन फसलों में से एक है। अब इस साल किसानों ने सोयाबीन का उत्पादन किया है, लेकिन सोयाबीन के बंपर उत्‍पादन के तहत सोयाबीन की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। सोयाबीन (Soyabean Mandi Rates) के घटते दामों के चलते रेट MSP से नीचे आ गए हैं, जिससे किसानों को उनकी लागत भी नहीं मिल पा रही है। 

 

 

क्यों हो रहे किसान नाखूश 


इस वर्ष 2025 में किसानों द्वारा सोयाबीन का बड़ी मात्रा में उत्‍पादन (soybean production) किया गया है। लेकिन, फसल कटाई के बाद कम दाम मिलने के चलते किसान थोड़े नाखूश है। एमपी में कई भावांतर योजना लागू की गई है, जहां कई जगहों पर किसान नाखूश रहे हैं। किसान कह रहे हैं कि बाजार भाव और समर्थन मूल्य (MSP price of soyabean) की दूरी अब भी कायम, जिससे सोयाबीन के उत्पादन (soybean production) की लागत भी नहीं मिल पा रही है। वहीं, दूसरी ओर महाराष्ट्र के प्रमुख खरीफ तिलहन फसल सोयाबीन के भाव MSP से नीचे आ गए हैं। अभी फिलहाल में तो सोयाबीन का एमएसपी 5328 रुपये के आस-पास चल रहा है, लेकिन किसानों को बढ़िया दाम नहीं मिल रहा है। 

महाराष्‍ट्र की मंडियों में औसत भाव 


महाराष्ट्र की मंडियों में कीमतों (soybean prices) में फेरबदल जारी है। लातूर, अकोला और जलगांव जैसी मंडियों में सोयाबीन की औसत कीमतें 4300 से 4550 रुपये प्रति क्विंटल के आस-पास कारोबार कर रहा है। वहीं, लातूर में सबसे ज्यादा दाम चल रहे हैं, जो 4831 रुपये तक पहुंच गए हैं, लेकिन नागपुर और सिंधखेड राजा की मंडियों में सोयाबीन के औसत दाम (Average soybean prices in markets) 4264 और 4300 रुपये पर आ गए हैं। 

अन्य मंडियों में सोयाबीन के औसत भाव


वैसे तो चंद्रपुर मंडी में सोयाबीन के न्यूनतम भाव (Minimum price of soybean) में 1800 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई है, ये रेट MSP से कम है। इसके साथ ही येवला-आंदरसूल में न्यूनतम भाव 3100 रुपये पर कारोबार कर रहा है। नांदेड़, मजलगांव और शहादा जैसी मंडियों में सोयाबीन की कीमतें (Soyabean ke Rates)  एक समान चल रही है। यहां पर औसत कीमतें 4300 से 4460 रुपये पर रही है। इसके अलावा लासलगांव और विंचूर में सोयाबीन के औसत भाव 4490 से 4550 रुपये पर कारोबार कर रहा है।


25 नवंबर 2025 को क्या रहे भाव


मंडी    न्‍यूनतम कीमत (क्विंटल)    अध‍िकतम कीमत (क्विंटल)    
जलगांव मंडी में भाव    3910 रुपये    4578 रुपये    
नागपुर मंडी में भाव    3699 रुपये    4453 रुपये    
लातूर मंडी में भाव     3760 रुपये    4832 रुपये    
अकोला    मंडी में भाव    4055 रुपये    5086 रुपये 
सिंदखेड़ राजा मंडी में भाव  3905 रुपये    4510 रुपये 

किन मंडियों में क्या चल रहे भाव 


मंडी        न्‍यूनतम कीमत (क्विंटल)        अध‍िकतम कीमत (क्विंटल)        
येवला मंडी में भाव        3710 रुपये     4605 रुपये 
येवला-आंदरसूल    मंडी में भाव    3110 रुपये     4655 रुपये 
लासलगांव  मंडी में भाव        3010 रुपये     4575 रुपये     
लासलगांव-विंचूर     मंडी में भाव     3010 रुपये     4645 रुपये     
शहादा मंडी में भाव                   3662 रुपये     4478 रुपये     
नांदेड़ मंडी में भाव                  4526 रुपये     4306 रुपये 
माजलगांव मंडी में भाव          3405 रुपये     4566    रुपये  
चंद्रपुर मंडी में भाव                  1807 रुपये     4385 रुपये 

किसानों की लागत पर पड़ रहा असर


उत्पादन लागत बढ़ने के चलते किसानों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। अब इस वर्ष 2025 में बारिश और बीमारियों की वजह से दवाइयों, कीटनाशकों में तेजी से इजाफा हुआ है। इस वजह से कहीं-कहीं पर किसानों को नकली और पुराने बीजों की वजह से एक बार फिर से बुवाई करनी पड़ रही है। बीजो (Soyabean Prices News)  की दोबारा बुवाई पर उनकी लागत बढ़ने से और देरी के चलते उत्‍पादन पर सका प्रभाव पड़ रहा है।