29, 30 और 3 दिसंबर को आंधी और बारिश का अलर्ट, 13 राज्यों में धुंध छाने की संभावना
Mausam Update - नवंबर के आखिरी दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव आया है। कई राज्यों में बारिश देखने को मिली है तो वहीं कुछ में धुंध ने मुश्किलें बढ़ाई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले 4 से 5 दिन 6 से ज्यादा राज्यों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा 13 राज्यों में कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाओ, दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है और ठंड ने अभी से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से पिछले कुछ दिनों में तेजी से तापमान नीचे आया है। अब दिन में भी ठंड महसूस होने लगी है। ठंड ने लोगों को कंबल और रजाई निकालने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि कुछ राज्यों में ठंड के बीच बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने 3 दिसंबर तक कई राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की हे।
पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम में हुए बदलाव पर नजर डालें तो तमिलनाडु में 120 से 200 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। उड़ीसा के कुछ इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। जिसकी वजह से दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश त्रिपुरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में कोहरा छाने की वजह से दृश्यता 50 से 199 मीटर रही।
दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में बारिश का अलर्ट -
दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में भी मौसम बदल रहा है। यहां पिछले कई दिनों से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और बरसात (Rain Alert) हो रही है। आईएमडी ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल में 28 नवंबर और 29 नवंबर से 3 दिसंबर, केरल और माहे में 29 नवंबर से 3 दिसंबर, लक्षद्वीप में 29 नवंबर से 2 और 3 दिसंबर, तटीय कर्नाटक में 28 नवंबर, आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में 28 नवंबर,
दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 28 से 3 दिसंबर, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 28 नवंबर से 3 दिसंबर (3 December ka mausam) के बीच मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। 28 नवंबर को इन सभी राज्यों में भारी बरसात होने के आसार हैं।
पूर्वी भारत में आंधी और बारिश का अलर्ट -
पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 28 से 29 नवंबर के बीच कुछ जगहों पर हल्की से मध्य बरसात होने की संभावना है। वहीं 30 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच यहां तेज आंधी-तूफान के साथ अति भारी बरसात हो सकती है। 29 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ जमकर बादल बरसेंगे और हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। इसके अलावा 3 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज आंधी चलेगी। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग (IMD Weather) ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
13 राज्यों में छाएगी धुंध -
पश्चिम भारत और मध्य भारत के राज्यों में मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग (Weather Update) ने अगले एक सप्ताह तक किसी भी राज्य में तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश को लेकर कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि यहां ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। सुबह और शाम के समय कोहरा नजर आने लगा है धुंध छाने की वजह से वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया है।
मौसम विभाग ने 28 नवंबर को असम और मेघालय, 28 नवंबर (kal ka mausam) को पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश, 28 से 29 नवंबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, 28 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच हिमाचल प्रदेश में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना जताई है।