hrbreakingnews.com

यात्री न मिलने के कारण हरियाणा के बस डिपो से खाटू श्याम की रोडवेज बस सेवा बंद

Haryana Bus Depot :हरियाणा में जहां एक ओर नई जगहों के लिए बस सेवा का संचालन किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर हरियाणा के बस डिपो से खाटू श्याम की रोडवेज बस सेवा (Haryana Bus Depot) बंद कर दी गई है। यह बस सेवा यात्री न मिलने की वजह से बंद की गई है। खबर में जानिए हरियाणा रोडवेज से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से-
 
यात्री न मिलने के कारण हरियाणा के बस डिपो से खाटू श्याम की रोडवेज बस सेवा बंद

HR Breaking News (Haryana Bus Depot) हरियाणा से सीधे खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। अब हरियाणा के बस डिपो से खाटू श्याम की रोडवेज बस सेवा बंद (Khatu Shyam's roadways bus service closed) की गई है, जिसका सबसे बड़ा कारण यात्री न मिलना है। अब खाटूश्याम जाने के लिए इलाके के यात्रियों को अब दूसरे जिलों की बसों पर डिपेंड रहना होगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

क्यों रोका गया खाटूश्याम रूट पर बसों का संचालन 


दरअसल आपको बता दें कि गोहाना से राजस्थान खाटूश्याम जाने वाली रोडवेज (Gohana to Rajasthan Khatushyam Roadways) बस को यात्री नहीं मिले। दूसरे राज्य के रूट पर बुकिंग कम आने पर सिर्फ 28 दिनों में ही खाटूश्याम रूट पर बसों का संचालन रोका गया। अब खाटूश्याम जाने के लिए इलाके के यात्रियों को दूसरे शहरों में जाना पड़ेगा।


श्रद्धालुओं की मांग पर शुरू हुई थी बस सेवा  


श्रद्धालुओं की डिमांड पर रोडवेज की ओर से बस अड्डा से सीधे खाटूश्याम के लिए बस सेवा का संचालन (Bus service to Khatushyam) किया गया था। खाटूश्याम के लिए बस अड्डा परिसर से होकर के रोहतक, भिवानी से होकर के राजस्थान में एंट्री करती थी। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि बाहरी राज्य के रूट पर बस की बुकिंग 30 रुपये प्रति किलोमीटर से ज्यादा होनी चाहिए।

नहीं निकल पा रहा था बस के संचालन का खर्च 


ऐसे में बुकिंग कम होने की वजह से अधिकारियों ने खाटूश्याम (Haryana Roadways News) के लिए बस सेवा बंद की है। खाटूश्याम के लिए चलने वाली बस में बुकिंग पर्याप्त नहीं मिल रही थी, जिस वजह से बस के संचालन का खर्च नहीं निकल पा रहा था। बुकिंग कम होने पर बस का संचालन बंद किया गया है।