UP में बदलेगा मौसम का रूख, इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया अपडेट
HR Breaking News (Uttar Pradesh) यूपी में लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और लगातार बढ़ते तापमान (Uttar Pradesh Temprature) से गर्मी का असर भी लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में अब मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है और जल्द ही तेज हवाओं के चलने की संभावना है, जिसके चलते दिन में हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है। खबर में जानिए यूपी के मौसम के बारे में-
आगामी 4 दिनों कैसा रहेगा मौसम
वाराणसी (Varanasi Weather Updates) के साथ ही कई जिलों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है और आगे भी उछाल की संभावना है। इस दारान आईएमडी ने सभी जिलों को हरित श्रेणी में रखा है। बांदा और हमीरपुर में 34.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है और अयोध्या में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आगामी 3 से 4 दिनों बाद तापमान एक बार फिर बढ़ने वाला है और अधिकतम उछाल के साथ ही प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ने लगेगा।
कैसा रहेगा आज यूपी का मौसम
मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) का कहना है कि आज 3 मार्च को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी संभाग में मौसम शुष्क (Dry weather in western region) रह सकता है और इस दौरान आईएमडी ने सभी 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई जिलों में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है और 4 और 5 मार्च को भी प्रदेश के दोनों मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।
किन जिलों में सताएगी गर्मी
आज 3 मार्च को जिन जिलो में अधिकतम तापमान (UP Weather Temprature) 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। उनमे- गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, रामपुर, अमेठी, रायबरेली, देवरिया, श्रावस्ती, प्रयागराज, प्रतापगढ़, बस्ती, कुशीनगर, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, ललितपुर, अयोध्या, मुजफ्फरनगर, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, आजमगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ और आस पास के जिलो का नाम शामिल है।
लखनऊ में तेज हवाओं पर लगेगा ब्रेक
राजधानी लखनऊ (lucknow Weather Forecast) में आज मौसम साफ रह सकता है और इस दौरान यहां तेज झोकेदार हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि कल उसपर ब्रेक लग सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि आज 3 मार्च को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 48 घंटे बाद तापमान में थोड़ा उछाल आ सकता है। वहीं, नोएडा में भी तापमान (temperature in noida) बढ़ सकता है।
दो नए पश्चिमी विक्षोभ होंगे एक्टिव
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक (IMD Weather) का कहना है कि 3 दिनों में दो नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (Western disturbance active) हो सकते हैं, जो हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसमे से पहला पश्चिमी विक्षोभ 4 मार्च को हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा और दूसरा 6 मार्च को हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा।
बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बांदा और हमीरपुर में 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान अयोध्या में 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।