Haryana में अब बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें अगले 7 दिन का वेदर अपडेट
HR Breaking News : (Haryana Weather Updates) फरवरी महीने का आखिरी सप्ताह चल रहा है और मौसम अब बदलाव के दौर पर है। देश की ज्यादातर इलाकों में सर्दियों ने विदाई लेनी शुरू कर दी है और गर्मियों ने अपने दस्तक दे दिए हैं। हरियाणा राज्य में भी मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। आईएमडी (IMD Latest Updates) की तरफ से भी हरियाणा के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया गया है। आइए खबर में जानते हैं अगले 7 दिन हरियाणा में कैसा रहने वाला है मौसम।
हरियाणा में मौसम (Haryana Weather) एक बार फिर करवट लेने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में बारिश और कहीं-कहीं ओले भी गिरे। मंगलवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी, निजामपुर, रेवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी दर्ज की गई।
IMD के मुताबिक सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ, जिसकी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। आगे भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मौसम विभाग की तरफ से अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि अगले सात दिन हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम। आइए खबर में जानते है आने वाले दिनों के मौसम (Weather News) को लेकर विभाग का क्या कहना है।
अगले सात दिन हरियाणा का मौसम
25 फरवरी को ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहेगा। हल्की धूप निकलेगी और तापमान सामान्य रहेगा। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो सकती है।
26 फरवरी को हरियाणा में मौसम (Haryana Ka Mausam) सूखा रहेगा। दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी।
27 फरवरी को एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ का असर (Latest Weather Updates) दिख सकता है। कुछ जगहों पर आंशिक बादल छा सकते हैं और तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रह सकता है।
28 फरवरी को हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना (Rain Alert) है और बादल छाए रह सकते हैं।
1 मार्च को प्रदेश के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। सुबह कुछ जिलों में हल्की धुंध देखने को मिल सकती है।
2 मार्च को मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। दक्षिणी हरियाणा में हल्के बादल दिख सकते हैं, लेकिन बारिश (IMD Rain Alert) की संभावना कम है।
3 मार्च को तापमान में हल्की बढ़त जारी रह सकती है। दिन थोड़ा गर्म और रातें अपेक्षाकृत ठंडी रह सकती हैं।
कुल मिलाकर, आने वाले दिनों में मौसम (weather updates) बदलता रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे तापमान बढ़ने की संभावना है।