home page

iQOO 15R : दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया Smartphone, मिनटों में हो जाता है फुल चार्ज

Latest smartphones : नई तकनीकी के इस दौर में मोबाइल फोन का चलन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कंपनियों की तरफ से भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए शानदार फीचर्स के साथ मोबाइल फोन्स को बाजार में उतर जा रहा है। अब फिर iQOO कंपनी की तरफ से एक नया स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है जिसमें काफी ज्यादा बेस्ट फीचर्स मिल रहे हैं।
 | 
iQOO 15R : दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया Smartphone, मिनटों में हो जाता है फुल चार्ज

HR Breaking News : (iQOO 15R Features) अक्सर लोग मोबाइल फोन खरीदने से पहले उसके फीचर्स के बारे में जानना पसंद करते हैं। ऐसे में कंपनियों की तरफ से भी अपने मोबाइलों में हर एक नई तकनीकी के फीचर को ऐड किया जाता है ताकि ग्राहकों को अच्छी सुविधा मिल सके। मोबाइल फोन निर्माता कंपनी iQOO की तरफ से भी अपने नए मोबाइल फोन 15R को लांच कर दिया गया है जिसमें काफी ज्यादा अट्रैक्टिव फीचर्स मिल रहे हैं।


iQOO कंपनी के इस नए फोन (new phone of iQOO company) में कई तरह के खास फीचर्स मिल रहे है। इस फोन की सबसे अच्छी खूबी इसकी दमदार बैटरी को माना जा रहा है। 7600mAh की बैटरी के साथ आने वाला यह फोन 100 वॉट चार्जर के साथ आता है, जो की इससे मिनटों में फुल चार्ज कर देता है। 


इस फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन, 144Hz हर्ट्ज एमोलेड स्क्रीन, Snapdragon प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप, 50 मेगापिक्सल Sony सेंसर मिल रहे है। आइए खबर में जानते है इस फोन पर चल रहे ऑफर्स तथा उसकी अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से।

 


कीमत की बात करे तो...


iQOO 15R के 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 44999 रुपए (iQOO 15R Price in India) तय की गई है, वही 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट खरीदना चाहते है तो आपको 47999 रुपए खर्च करने होंगे। 


अगर आप इस फोन के 12 GB रैम और 512 GB स्टोरेज के टॉप वेरिएंट (iQOO 15R Latest News) को खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपको इस पर 52999 रुपए का खर्चा करना होगा। इस कीमत में आने वाला यह फोन सैमसंग, वनप्लस और रियलमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर दे रहा है। 


अगर उपलब्धता (iQOO 15R News) की बात करें तो यह फोन 3 मार्च को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसकी प्री-बुकिंग Amazon और iQOO India के स्टोर पर शुरू हो चुकी है। जो लोग पहले से बुकिंग करेंगे, वे 2 मार्च सुबह 10 बजे से ही इसे खरीद सकेंगे।

 

Specifications की बात की जाएं तो...


इस फोन में 6.59 इंच की एमोलेड डिस्प्ले (iQOO 15R Specifications) दी गई है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। पावर के लिए इसमें 7600mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 100 वॉट वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 


बेहतर स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, साथ ही ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 826 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है। 


फोटोग्राफी (Best Camera Quality Phone) के लिए फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-700V प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।