Haryana में बदला मौसम का हाल, इस दिन से होगी झमाझम बरसात
Haryana Weather Update : हरियाणा के मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अब यहां पर झमाझम बारिश की शुरुआत होने वाली है। बारिश होने की वजह से तापमान (Haryana Weather today) में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ साथ ठंड का स्तर भी बढ़ जाएगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से हरियाणा के मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking News (Haryana ka mausam) पिछले काफी दिनों से मौसम का रूख लगातार बदल रहा है। बता दें कि अब यहां पर ठंड का सितम बढ़ने वाला है। ठंड (Haryana Weather) बढ़ने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में ठंड का ये सिलसिला और भी ज्यादा तेज होने वाला है। खबर के माध्यम से जानिये हरियाणा में बारिश कब से होने वाली है।
हरियाणा के मौसम का बदला हाल
हरियाणा के मौसम का हाल अब बदल गया है। हरियाणा के छह जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। इसको लेकर मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आने वाले समय में बारिश संकेत के रूप में दिख रही है। जिन जिलों में रात की ठंड (Haryana Weather Update) में नरमी दर्ज की जा रही है, वहां पर छिटपुट वर्षा की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक ये स्थिति तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से बन रही है। इसका असर 25 जनवरी के बाद तक देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम (Aaj Ka Mausam) भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव की वजह से 22 से 24 जनवरी 2026 के दौरान हरियाणा में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक देखी जा सकती है।
नए पश्चिमी विक्षोभ ने दिखाया प्रभाव
इसके साथ ही में मौसम विभाग चंडीगढ़ के मुताबिक 21 जनवरी को कोहरे का प्रभाव देखने को मिलेगा और न्यूनतम तापमान काफी कम रहने का उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि 22 जनवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance active in Haryana) के प्रभाव से कुछ हिस्सों में बादल छाये रहने की उम्मीद है। क्योंकि प्रदेश में आंशिक हल्की बारिश या बूंदाबांदी के संकेत भी नजर आ रहे हैं। साथ ही में 23 जनवरी के दिन प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा या बूंदाबांदी की संभावना है।
26 जनवरी तक ऐसा रहेगा मौसम
खासतौर पर शाम के समय ठंड का सितम बढ़ रहा है। 24 जनवरी को भी बादल छाये रहने की उम्मीद है। दिन में हल्की धूप के साथ हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। इस दिन बारिश की उम्मीद कम लगाई जा रही है। इसके अलावा 25 जनवरी को हरियाणा (Haryana ka mausam) में फिर तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी और ठंडी हवाएं चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि 26 जनवरी 2026 यानी कि गणतंत्र दिवस पर हरियाणा में मौसम ठंडा रहेगा और कुछ हिस्सों में सुबह हल्का कोहरे की उम्मीद लगाई जा रही है।