New Chandigarh : 20 हजार बीघा में बसाया जाएगा नया चंडीगढ़, लोकेशन हुई फाइनल, सीएम ने की घोषणा
New Chandigarh City :देशभर में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब 20 हजार बीघा जमीन पर एक नये शहर को बसाने की तैयारी की गई है। इस नये शहर का नाम न्यू चंडीगढ़ (New Chandigarh Latest Update) होगा। सरकार द्वारा इसकी लोकेशन को भी फाइनल कर दिया गया है। सीएम ने भी इसकी घोषणा कर दी है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
HR Breaking News (City Near Chandigarh) प्रशासन की ओर से अब एक और नया शहर बसाया जाने वाला है। बता दें कि अब नया चंडीगढ़ का निर्माण होगा। इस शहर को 20 हजार बीघा भूमि (New City Near Chandigarh) पर बसाया जाने वाला है। शहर में आपको एक से बढ़कर एक आधुनिक सुविधाएं मिलने वाली है। आज हम आपको इस नए शहर के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
इतने बीघा भूमि का होगा अधिग्रहण
सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ को और सुंदर व विस्तार के लिए स्थानीय प्रशासन समय-समय पर कदम उठाती है। बता दें कि अब प्रशासन की इस सोच के दृष्टिगत हिमाचल सरकार (Himachal Government) ने सीमावर्ती सोलन जिला के शीतलपुर में 20 हजार बीघा जमीन में हिम चंडीगढ़ के नाम से एक नये शहर को बसाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए राज्य सरकार ने 3400 बीघा जमीन आवास विभाग के नाम कर दी है। इसके अलावा 3700 बीघा जमीन भविष्य में विभाग (New City Devlopment) को सौंप दी जाने वाली है। चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश की 7.19 प्रतिशत की हिस्सेदारी भी है।
हिमुडा के द्वारा बसाया जाएगा नया शहर
इसके साथ ही साथ चार दशक पहले राजधानी शिमला के साथ लगते क्षेत्र में न्यू शिमला नाम से एक शहर को बसाया गया था। उसके बाद हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (Himuda New Project) की ओर से जिला मुख्यालयों के आसपास निरंतर आवासीय कालोनियां बसाने का कार्य भी किया जा रहा है। इसके साथ ही एक-डेढ़ दशक से सेटेलाइट शहर बसाने की ओर भी कदम बढ़ाया जा रहा है। हालांकि, पहली बार प्रदेश सरकार ने चंडीगढ़-बद्दी मार्ग (Chandigarh-Baddi Road) पर शीतलपुर में लोगों के सपनों का शहर बसाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। ये नया शहर चंडीगढ़ से मात्र 30 किलोमीटर दूर होने वाला है।
सीएम ने भी दी जानकारी
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 6 जनवरी को शिमला के पीटरहाफ में आयोजित ‘स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर’ के तहत सिटीजन कनेक्ट कार्यक्रम के द्वारा इस नए शहर को बसाने का ऐलान किया था। पिछले तीन दशक से शिमला से बाहर अधिकांश जिला मुख्यालयों (New Chandigarh News) पर लोगों को आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने का कार्य हिमुडा के द्वारा ही किया जाता है। हाल के कुछ वर्षों में राज्य सरकार ने आवासीय क्षेत्र में रियल ईस्टेट को भी अनुमति प्रदान कर दी गई है।
