Kal Ka Mausam 25 September : अगले 24 से 48 घंटे में 20 राज्यों में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
HR Breaking News (Kal Ka Mausam 25 September) देशभर से मानसून की विदाई हो गई है, लेकिन फिर भी अभी कई राज्यों में बादलों की आवाजाही लगी हुई है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे में कई राज्यों में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ भारी बारिश को लेकर येलो, ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि आगामी दिनों में किन राज्यों (IMD Rain Alert) में तेज बारिश के आसार है।
किन राज्यों में किया येलो अलर्ट जारी
आईएमडी ने कल 25 सितंबर को कई इलाकों (kin rajyo me hogi barish) में येलो, ऑरेंज रेड जारी किया गया है। इस दौरान आईएमडी ने केरल, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, यूपी, बिहार, झारखंड, वेस्ट बेंगल, असम और मेघालय के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दूसरी ओर तेलंगाना, विदर्भ, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और वेस्ट बंगाल और सिक्किम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
26 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम
26 सितंबर के मौसम की बात करें तो इस दौरान आईएमडी (Rain Alert In uttar Bharat) की ओर से आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और मेघालय, वेस्ट बंगाल, सिक्किम, विदर्भ में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज जोरदार हवाएं चल सकती हैं। वही, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, यूपी और उत्तराखंड में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड में मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी की ओर से 27 सितंबर को उत्तराखंड (kin rajyo me hogi barish) को छोड़कर किसी भी इलाके में ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी का कहना है कि रायलसीमा में 27 सितंबर को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश व बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, यूपी, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी तेज झोकेदार हवाओं के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
28 को इन राज्यों में तेज गर्जना के साथ होगी बारिश
इसके साथ ही 28 सितंबर को आईएमडी की ओर से जम्मू कश्मीर में तेज गर्जना के साथ भारी बारिश (Kal Mausam kaisa rhega) की संभावना जताई गई है। इस दौरान जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के साथ ही असम और मेघालय में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश के आसार जताए गए हैं और इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
29 सितंबर के आखिर में कैसा रहेगा मौसम
29 सितंबर को आईएमडी ने किसी भी इलाके में अलर्ट (kin rajyo me red alert) जारी नहीं किया है। इस दौरान अंडमान और निकोबार को छोड़कर किसी भी हिस्से में भारी बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। हालांकि अंडमान और निकोबार में बिजली कड़कने के साथ ही तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है और 30 सितंबर को भी अंडमान निकोबार में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।