Delhi NCR New Railway Station : दिल्ली NCR में बनेगा 12 प्लेटफॉर्म वाला सबसे आधुनिक नया रेलवे स्टेशन, 3 साल में होगा तैयार
HR Breaking News (New Railway Station in Delhi NCR) दिल्ली-एनसीआर में लगातार जनसंख्या बढ़ रही है। आसपास के शहर भी लगातार फल फूल रहे हैं। आसपास के शहरों में अब लगभग सभी ने अपना इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप कर लिया है। वहीं, दिल्ली एनसीआर का एक प्रमुख शहर ऐसा भी है जिसके अपना कोई बड़ा रेलवे स्टेशन नहीं है। अब इस शहर को भी अपना रेलवे स्टेशन मिलने जा रहा है, जो दिल्ली से भी आधुनिक बनाया जा रहा है।
नोएडा को मिलेगा अपना रेलवे स्टेशन (Noida Metro Station)
उत्तर प्रदेश के रेवेन्यू में बड़े भागीदार नोएडा में अब तक अपना कोई बड़ा रेलवे स्टेशन नहीं है। यहां के यात्रियों को अधिकतर ट्रेनों को पकड़ने के लिए तो गाजियाबाद या फिर दिल्ली जाना पड़ता है, लेकिन अब इसके लिए बड़ा प्लान तैयार हो चुका है। ग्रेटर नोएडा के बौड़ाकी रेलवे स्टेशन को विकसित किया जाएगा। जहां पर मल्टी कंपलेक्स रेलवे टर्मिनल बनाया जाएगा। यहां पर भारतीय रैपिड रेल का नेटवर्क भी जोड़ा जाएगा। इसको ग्रेटर नोएडा टर्मिनल के नाम से जाना जाएगा, जो दिल्ली एनसीआर का सबसे आधुनिक मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट कब बनेगा।
400 एकड़ में बन रहा मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (Multi Transport Hub)
दरअसल, ग्रेटर नोएडा में दादरी के पास मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट बौड़ाकी गांव में 3 साल में अत्यधिक रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा। यह शहर से मात्र 3 किलोमीटर दूर है। इस प्रोजेक्ट में 176 से 400 एकड़ तक मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनेगा, जिसमें से 46 हेक्टेयर जमीन को रेलवे स्टेशन के लिए रखा गया है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण में बाकी की कार्रवाई तेज कर दी गई है और 3 साल में डीपीआर से लेकर निर्माण तक का कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
बनाए जाएंगे 12 प्लेटफार्म (12 Platforms in Delhi NCR)
इस रेलवे स्टेशन को दिल्ली की तर्ज पर विकसित किया जाएगा और यहां पर 12 प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। यहां 63 यार्ड भी होंगे। यह दिल्ली एनसीआर का एक बहुत बड़ा रेलवे स्टेशन होगा, जिस पर प्रतिदिन करीब 100 से भी अधिक ट्रेन गुजरेंगी। इसमें वंदे भारत, राजधानी, एक्सप्रेस शामिल होंगी। इस रेलवे स्टेशन को दो मंजिला बनाया जाएगा। जिसमें प्रथम तल पर रेलवे की गतिविधियां होंगी तो दूसरे तल पर होटल फूड चेन और कमर्शियल कंपलेक्स विकसित किए जाएंगे।
दिल्ली के रेलवे स्टेशन की भीड़ होगी कम (Delhi Railway Station)
यह रेलवे स्टेशन बन जाने से दिल्ली के आनंद विहार, नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन और पुरानी नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन से भीड़ कम होगी। नोएडा से उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों जैसे कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। यहां से बिहार के लिए भी ट्रेन चलेंगी, जहां से बिहार की राजधानी पटना, दरभंगा, मुजफ्फरनगर, भागलपुर, गया तक की कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी। काफी लोग यहां झारखंड, पश्चिम बंगाल से भी रहते हैं। यहां के लिए भी ट्रेन चलाई जाएंगी, जिसमें धनबाद, रांची, आसनसोल, हावड़ा, कोलकाता आदि शामिल हो सकते हैं। वहीं लंबी दूरी की ट्रेन भी यहां से संचालित हो सकती है जो असम के गुवाहाटी तक भी जा सकती है।
मेट्रो की भी मिलेगी कनेक्टिविटी (Metro Connectivity)
इस रेलवे स्टेशन को मेट्रो से भी कनेक्ट किया जाएगा। नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन (Noida Metro Aqua line) को ग्रेटर नोएडा के बौड़ाकी टर्मिनल तक कनेक्ट किया जाएगा। इसके लिए 2.6 किलोमीटर का मेट्रो रूट बनाया जा रहा है। इस रेलवे स्टेशन की एयरपोर्ट से भी कनेक्टिविटी की जाएगी। नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो, एक्सप्रेसवे यहां तमाम कनेक्टिविटीयां एक ही जगह मिलेंगी।
एक्सप्रेसवे से भी होगा कनेक्ट (Delhi NCR News Update)
यह रेलवे स्टेशन इतना अत्यधिक होगा कि यहां से रेलवे ही नहीं, रोड कनेक्टिविटी (Delhi NCR Road Connectivity) का भी ध्यान रखा जाएगा। इसमें एक 105 मीटर 60 मीटर चौड़ी रोड के जरिए ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे नेशनल हाईवे 34, नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे से रोड की कनेक्टिविटी दी जाएगी। इस टर्मिनल में अंतरराज्यीय बस अड्डा भी बनाया जाएगा तो 12.50 एकड़ में बनेगा। यानी कि एक ही जगह पर लोगों को बस भी मिलेगी, ट्रेन भी मेट्रो भी, नमो भारत भी। नमो भारत के लिए यहां पर 72 किलोमीटर लंबा रैपिड रेल कॉरिडोर बनाया जा रहा है। गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा रैपिड रेल होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक चलेगी। इसके अलावा इसको नमो भारत ट्रेन, दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल ट्रांसपोर्ट सिस्टम कॉरिडोर से भी जोड़ा जाएगा।
