Kal Ka Mausam : दो दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश होगी या नहीं, जानिए अपडेट
HR Breaking News : (IMD Updates) देशभर में मार्च महीने की शुरुआत चिलचिलाती गर्मी के साथ हुई थी, लेकिन अब पिछले तीन-चार दिन से हो रही बरसात की वजह से लोगों को गर्मी से काफी ज्यादा छुटकारा मिला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से अगले 2 दिन के मौसम को लेकर बाद अपडेट जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि आने वाले 48 घंटे में बरसात होगी या फिर मौसम खुलेगा-
दिल्ली-एनसीआर का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाके एनसीआर (Delhi-NCR weather) में आज सोमवार सुबह की शुरुआत भी हल्की बूंदाबांदी के साथ हुई है। ठंडी हवाओं और बरसात की वजह से दिल्ली एनसीआर के तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। आईएमडी की तरफ से अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि दिल्ली एनसीआर में अगले 5 दिन हल्के बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग (IMD Updates) की तरफ से बताया गया है कि अगले दिनों दिल्ली एनसीआर के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखने को मिल सकता है।
उत्तर-पूर्वी भारत का मौसम
मौसम विभाग की तरफ से अपडेट (IMD Weather Updates) जारी करते हुए बताया गया है कि उत्तर पूर्वी भारत में अगले तीन दिन तक तेज हवाएं चलने, बिजली गरजने तथा हल्की बरसात होने की संभावना है। असम मेघालय तथा अरुणाचल प्रदेश में कल तेज बरसात हो सकती है। गोवा और कोंकण में आज रात तथा तटीय कर्नाटक व केरल में आज और कल उमस भरी स्थिति बनी रहने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश में भी आज रात हल्की बारिश (IMD Alert) के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि एक नया छोटा पश्चिमी विक्षोभ 26 मार्च से उत्तर पश्चिम भारत के मौसम पर असर डाल सकता है।
जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में 26 मार्च को हल्की बरसात और बर्फबारी के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है।
राजस्थान का मौसम
राजस्थान की राजधानी जयपुर के मौसम की बात (Rajasthan weather) की जाए तो आज सुबह की शुरुआत वहां भी हल्की बूंदाबांदी के साथ हुई है। मौसम विभाग के एक वैज्ञानिक की तरफ से बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज कोटा तथा भरतपुर के कई इलाकों में हल्की बरसात देखने को मिली है और अगले दो-तीन दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की तरफ से बताया गया है कि अगले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों का आवागमन जारी रह सकता है और 26 में 27 मार्च को राजस्थान के पूर्वी तथा उत्तरी भागों में हल्की बरसात होने का अंदाजा लगाया गया है। बरसात के इस दौर में एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 28 से 31 मार्च के दौरान एक्टिव होने वाला है जिसकी वजह से आंधी बारिश हो सकती है।