home page

Employees update : कर्मचारियों को बड़ी सौगात, बिना क्लेम करे बैंक खाते में आएगा पीएफ, ऑटो सेटलमेंट सुविधा शुरू

EPFO Updates : कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब पीएफ का पैसा निकालने के लिए लंबे प्रोसेस और क्लेम करने के झंझट से छुटकारा मिलने जा रहा है। नई ऑटो सेटलमेंट सुविधा के तहत कर्मचारियों के पीएफ का पैसा बिना क्लेम किए सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। इस पहल से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि कर्मचारियों को आसान तरीके से उनकी जमा राशि मिल सकेगी। आइए खबर में जानते है ऑटो सेटलमेंट सुविधा से जुड़ी पूरी जानकारी।
 | 
Employees update : कर्मचारियों को बड़ी सौगात, बिना क्लेम करे बैंक खाते में आएगा पीएफ, ऑटो सेटलमेंट सुविधा शुरू

HR Breaking News : (EPFO New Rule) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की तरफ से कर्मचारियों के लिए राहत भरा अपडेट जारी किया गया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अब बंद पड़े पीएफ खातों में जमा पैसे को निकालने के लिए बड़ा कदम उठा रहा है। EPFO की तरफ से बताया गया है कि जो खाते लंबे समय से उपयोग नहीं हो रहे हैं, उनमें पड़ा पैसा अब बिना ज्यादा झंझट के सीधे खाताधारकों के बैंक खाते में भेजा जाएगा। इससे लोगों को अपना फंसा हुआ पैसा आसानी से मिल सकेगा।


EPFO की तरफ से ऑटो-सेटलमेंट सुविधा (Auto-settlement facility) की शुरूआत की जा रही है, जिसके जरिए सालों से बंद पड़े खातों में पैसा निकालना काफी आसान हो जाएगा। इस नई सुविधा के तहत कर्मचारियों को कोई कागजी क्लेम नहीं करना होगा और एक आसान तरीके के माध्यम से ही PF का पैसा अपने खाते में पा सकते है। 

 


EPFO  के पास इतने रुपये


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO Latest Updates) की तरफ से अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि ऑटो सेटलमेंट सुविधा का उद्देश्य 81 लाख बंद खातों का निपटान करना है जिनकी कुल राशि 5200 करोड रुपए है। इन 81 लाख बंद खातों में से लगभग 14 हजार खातों में 5 लाख से अधिक की राशि बकाया है।


इसके अलावा, आधार से जुड़े 38,000 बंद खातों में 1 से 5 लाख रुपये तक का पैसा जमा है, जबकि 41,000 खातों में 50,000 से 1 लाख रुपये के बीच की रकम पड़ी हुई है।

 


बिना दावे के पड़े 10,181 करोड़ 


केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने शुरुआत में 1,000 रुपये या उससे कम राशि वाले खातों के अपने आप निपटान को मंजूरी दे दी है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछलें महीने तक EPFO के पास 31.8 लाख बंद खाते थे, जिनमें कुल 10,181 करोड़ रुपये की बड़ी रकम बिना क्लेम के पड़ी है।


नई सुविधा का इन लोगों को होगा लाभ


ऑटो-सेटलमेंट सुविधा (Auto-settlement facility) शुरू होने से सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो रिटायर हो चुके हैं या जिनके खाते आधार से जुड़े होने के बावजूद लंबे समय से क्लेम नहीं किए गए हैं। इससे ऐसे खाताधारकों को उनका पैसा आसानी से मिल सकेगा।


EPFO किन खातों को करता है बंद


EPFO की तरफ से उन खातों को बंद किया जाता है जिन पर ब्याज मिलना बंद हो जाता है। आमतौर पर यह खातें उन कर्मचारियों (EPFO Accounts) के होते है जो 55 की उम्र के बाद रिटायर्ड हो जाते है और उनकी तरफ से 3 सालों में इसमें कोई योगदान न हुआ हो। हालांकि, 55 वर्ष से कम उम्र वालों को 58 वर्ष की उम्र तक ब्याज मिलता रहता है।