Kal ka Mausam 13 November : 15 से ज्यादा राज्यों में तेज आंधी के साथ होगी बारिश, 3 राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी
Kal ka Mausam 13 November : देशभर में इस बार लंबे समय से बारिश का सिलसिला जारी है। मानसून जा चुका है लेकिन बारिश रुकने का नाम नही ले रही है। नवंबर महीने में भी कई राज्यों में तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना बनी हुई है। हाल ही में मौसम विभाग ने 13 नवंबर को दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान समेत 15 से ज्यादा राज्यों में तेज बारिश और आंधी की का अलर्ट जारी किया है।
HR Breaking News - नवंबर का महीना आधा आ गया है और अब सर्दियों के सीजन के बीच गरज चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात होगी। मौसम विभाग ने आज देश 13 नवंबर के लिए दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल समेत 15 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, यूपी के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा नजर आ सकता है। इस दौरान 50 से 60 km प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ने वाला है, कई जगहों पर भारी बारिश के साथ ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी भारत के सीमांचल के जिलों में बिजली गिरने की आशंका है। 4 से ज्यादा पहाड़ी राज्यों में सीजन की बर्फबारी से ठंड बढ़ने की भी संभावना बनी हुई है। 3 से ज्यादा राज्यों में ओलावृष्टि हो सकती है।
पंजाब में भी बारिश की चेतावनी
13 नवंबर को मौसम विभाग ने पंजाब (Punjab me barish) के संगरूर, होशियारपुर, चंडीगढ़, लुधियाना, गुरदासपुर, बठिंडा, बरनाला और फरीदकोट में तेज बारिश और ठंडी हवाओं की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30 km प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा के झोंके चलेंगे, जिससे पारा में गिरावट आएगी।
राजस्थान में तेज आंधी और बारिश की संभावना -
राजस्थान (Rajasthan Weather) के जयपुर, अजमेर, बाड़मेर, कोटा, सवाई माधोपुर, चूरू, धौलपुर, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में मध्यम बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, जयपुर में कल अधिकतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
यूपी में पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड -
मौसम विभाग ने यूपी (UP Mausam Update) के आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, हरदोई, खीरी, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, मेरठ, कानपुर, उन्नाव, कन्नौज, सीतापुर, फर्रुखाबाद, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कासगंज, मैनपुरी, रामपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में पारा में कमी देखी जाएगी। इस दौरान 20 से 25 km प्रति घंटे की स्पीड से सर्द हवाएं चल सकती हैं। वहीं, इस दौरान लखनऊ में 13 नवंबर को अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में कल सर्द हवा चलने की चेतावनी
IMD ने 13 नवंबर को बिहार (Bihar ka Mausam) के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, समस्तीपुर, पूर्णिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, पटना, गया, जहानाबाद, दरभंगा, मधुबनी, भागलपुर, मुंगेर और कटिहार में ठंडी हवा के चलते पारा में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। इस दौरान 20 से 30 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, पटना में कल अधिकतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा तो न्यूनतम पारा 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
दिल्ली में बारिश की संभावना -
मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक दिल्ली में 13 नवंबर को हल्की बारिश और सर्द हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 15 से 20 km प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में कल अधिकतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम पारा 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
मध्य प्रदेश में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट
मध्य प्रदेश (MP me Barish) के राजगढ़, सिवनी, विदिशा, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, अनूपपुर, नीमच, भोपाल, इंदौर, कटनी, दमोह, देवास, हरदा में बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 20 से 25 km प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चलने की संभावना है। वहीं, भोपाल में 13 नवंबर को अधिकतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
झारखंड में बारिश का अलर्ट -
13-14 को झारखंड (Jharkhand Mausam Update) के रांची, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, गुमला, गढ़वा, हजारीबाग, जमशेदपुर और पलामू में मध्यम से भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 km प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। वहीं, रांची में 13 नवंबर को अधिकतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारिश की चेतावनी -
उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Update) के देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली और नैनीताल में भारी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 km प्रति घंटे की स्पीड से सर्द हवा चलेगी। वहीं, देहरादून में कल अधिकतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस जाएगा।
जम्मू-कश्मीर में कल होगी भारी बारिश-
जम्मू-कश्मीर के रामबन, डोडा, राजौरी, अनंतनाग, बारामूला और कठुआ में भारी बारिश और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और सर्द हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, श्रीनगर में कल अधिकतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
हिमाचल में कल बदलेगा वेदर -
हिमाचल (Himachal Weather) के कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर और सिरमौर में भारी बारिश, बर्फबारी और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, मनाली में कल अधिकतम पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा और न्यूनतम पारा माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
पश्चिम बंगाल में दो दिन होगी बरसात -
13-14 नवंबर (14 November tak ka mausam) को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, पश्चिम मेदिनीपुर, दुर्गापुर, बांकुड़ा, बीरभूम, अलीपुरद्वार, कोलकाता, पूर्व बर्धमान और दार्जिलिंग में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द और तेज हवा चलने का अलर्ट है। वहीं, कोलकाता में कल अधिकतम पारा 28 डिग्री तक जाएगा और न्यूनतम पारा 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।