hrbreakingnews.com

अमूल दूध की भी कीमत बढ़ी, जानें फुल क्रीम से डबल टोंड तक के नए रेट

Amul Milk Price Hike :11 नवंबर को देश की दो बड़ी मिल्क प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियों ने दूध की कीमतों में इजाफा किया है। मदर डेयरी के बाद अमूल की तरफ से भी ₹6 तक प्रति लीटर दूध में इजाफा किया गया है। दूध में बढ़ोतरी के कारण भी सामने आए हैं। चलिए जानते हैं खबर में विस्तार से-
 
अमूल दूध की भी कीमत बढ़ी, जानें फुल क्रीम से डबल टोंड तक के नए रेट

HR Breaking News (Amul Milk Price Hike) अमूल की तरफ से त्योहारी सीजन के दौरान बड़ा फैसला लिया गया है। दूध की कीमतों में सीधा ₹6 तक का इजाफा किया गया है। दूध के नए दाम 12 नवंबर से लागू हो जाएंगे। प्रति लीटर अलग-अलग क्वालिटी के हिसाब से अलग-अलग दूध की कीमत रहेगी। 

 

 

2 से ₹6 तक का इजाफा (Milk price today)


अमूल की तरफ से अपने मिल्क में 2 से ₹6 प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है। दूसरी तरफ मदर डेयरी की तरफ से दो से चार रुपए प्रति लीटर तक दूध के रेट में बढ़ोतरी की गई है। अलग-अलग वैरायटी के हिसाब से दूध की कीमत अलग-अलग रहेगी।

किस कारण बढ़ी है दूध की कीमत (Amul Milk price Hike)


दूध की कीमत में बढ़ोतरी के पीछे प्रमुख कारण दूध की सप्लाई में कमी आना बताया जा रहा है। दूसरी तरफ पशुओं के चारे की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है और अब दूध में मिलने वाली वसा यानी की फैट भी महंगा हो गया है, जिस कारण से दूध की कीमत में इजाफा किया गया है। 

किस दूध की कीमत में कितना किया इजाफा (Milk rate hike today)


अमूल की तरफ से अलग-अलग कैटेगरी के दूध में अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है। सबसे अधिक बढ़ोतरी फुल क्रीम भैंस के दूध में हुई है। भैंस के दूध में 6.5% फैट होता है। इस फुल क्रीम दूध की कीमत अब ₹86 प्रति लीटर होगी। यह पहले ₹80 प्रति लीटर है। यह कीमत कल यानी 12 नवंबर 2026 से लागू होगी। वहीं, टोंड मिल्क में ₹2 की बढ़ोतरी की गई है। जबकि फुल क्रीम साधारण दूध में ₹4 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। 

मदर डेयरी ने भी बढ़ाई दूध की कीमत (Mother dairy milk rate)


मदर डेयरी की तरफ से भी दूध की कीमत बढ़ाई गई है। कंपनी के नए रेट 12 नवंबर से ही लागू होंगे। दिल्ली एनसीआर में दूध की नई कीमत के अनुसार टोंड दूध 58 रुपए से बढ़कर ₹60 प्रति लीटर हो गया है। वहीं फुल क्रीम पैकेट दूध 72 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 76 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा। पैकेट वाला टोंड दूध ₹60 लीटर से बढ़कर ₹65 प्रति लीटर हो जाएगा। डबल टोंड दूध 54 रुपए लीटर से बढ़कर ₹56 लीटर हो जाएगा। वहीं गाय के दूध में प्रति लीटर ₹3 का इजाफा किया गया है। यह 62 रुपए से बढ़कर ₹65 हो जाएगा। दिल्ली एनसीआर में मदर डेयरी एक बड़ी कंपनी है, जिसका दूध काफी मात्रा में सप्लाई होता है। अलग-अलग बाजार में रोजाना 50 लाख लीटर से ज्यादा दूध कंपनी की तरफ से बेचा जाता है। 

फैट की कीमत में 20 से 25% तक की तेजी (Milk Price Hike)


दूध की कीमत बढ़ने के कई कारण हैं। सर्दियों के समय में वैसे तो दूध की सप्लाई (Milk Supply) बढ़ जाती है, लेकिन डेयरी सेक्टर में इस बार दूध की उपलब्धता पर दबाव देखा जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में दूध में आने वाले फैट की कीमत करीब 20 से 25% तेज हो गई है। डेयरी कंपनियों की लागत बढ़ गई है, इसके अलावा पशुओं को खिलाई जाने वाले चारे की कीमत तो तेज हो ही रही हैं। ऐसे में पशुपालकों पर भी लगातार पशुपालन में कठिनाई बढ़ रही है। डेरी कंपनी की तरफ से किसानों से दूध खरीद के लिए कीमत बढ़ाई गई है ताकि दूध का प्रोडक्शन और सप्लाई सामान्य बनी रहे।