Kal ka Mausam 22 November 2026 : हरियाणा-पंजाब समेत इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा, 2 राज्यों में भारी से अति बारिश का येलो अलर्ट
HR Breaking News (Kal ka Mausam) देशभर में मौसम का मिजाज एकदम बदला हुआ है। अब सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है। भले ही अभी सर्दियों का आगमन हो गया ह, लेकिन अभी बारिश (Kal ka Mausam) का सिलसिला थमा नहीं है। कई राज्यों में बारिश के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में आगामी 24 घंटे में कोहरा छाया रहने वाला है। खबर में जानिए मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में -
दो दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
आज 21 नवंबर को भी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में कोहरा छाए (Fog in Chandigarh) रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा आगामी 24 घंटे में यूपी (UP Ka Mausam) के कई हिस्सों में कोहरा छाए रहने के आसार जताए हैं और असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बिजली कड़कने के साथ ही भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
हालांकि अन्य राज्य में मौसम एकदम सामान्य रहने वाला है।
23 नवंबर को मौसम का हाल
23 नवंबर के मौसम (November 23 weather) की बात करें तो इस दौरान यूपी में कोहरा छाया रह सकता है और आंध्र प्रदेश, रॉयल सीमा, तमिलनाडु के कुछ इलाकों में तेज आंधी तूफान के साथ भारी, अति भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
24 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम
24 नवंबर को भी मौसम (Weather on November 24) का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। IMD ने चार राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें आंध्र प्रदेश, रॉयल सीमा, तमिलनाडु और केरल का नाम शामिल है।
नवंबर के आखिर तक मौसम का हाल
25 नवंबर को भी मौसम (Weather on November 25) का मिजाज ठंडा रहने वाला है। इस दौरान केरला, तमिलनाडु, रायलसीमा और आंध्र प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ बारिश की संभावना है। 26 नवंबर को सिर्फ दो ही राज्य में बारिश के आसार जताए गए हैं। अन्य राज्य में मौसम सामान्य रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।