हरियाणा से खाटू श्याम जाने वाले भक्तों का सफर होगा आसान, कैथल से 12 कोच वाली स्पेशल ट्रेन शुरू
HR Breaking News (special train) 5 महीने से बंद मांगलिक कार्य अब देवउठनी एकादशी के साथ शुरू हो जाएंगे। ऐसे में रेलवे की ओर से खाटू श्याम के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया है। देवउठनी एकादशी और खाटू श्याम जन्मोत्सव के अवसर कैथल से 12 कोच वाली स्पेशल ट्रेन (special train for Khatu Shyam) शुरू की गई है। खबर में जानिए स्पेशल ट्रेन के बारे में विस्तार से-
किन जिलों को कवर करेगी कुरुक्षेत्र-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
रेलवे की तरफ से गाड़ी संख्या 04745 कुरुक्षेत्र-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (Kurukshetra-Phulera Unreserved Special Train) कुरुक्षेत्र से रात 11:30 बजे चलेगी और रात 12:08 बजे कैथल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और यहां पर 2 मिनट ठहराव के बाद रात 12:10 बजे चलती है। उसके बाद नरवाना, जुलाना, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, जींद, नारनौल, नीमकाथाना और श्रीमाधोपुर होकर के अगले दिन सुबह 6:50 बजे रींगस पहुंचा देती है, जहां 5 मिनट के स्टॉपेज के बाद सुबह 6:55 बजे शुरू होकर सुबह 8:30 बजे फुलेरा पहुंचती है।
कहां तक हुआ अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन
इस शुभ मौके पर कुरुक्षेत्र-फुलेरा के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (Unreserved Special Train) का संचालन शुरू किया है। रेलवे की तरफ से इस स्पेशल ट्रेन में 12 सामान्य श्रेणी के कोच और दो लगेज कोच के साथ ही कुल 14 डिब्बे लगाए गए हैं। यह ट्रेन कैथल के साथ ही हरियाणा के कई जिलों के श्रद्धालुओं को राजस्थान स्थित खाटू श्याम धाम के पास के रींगस रेलवे (Ringas Railway Station near Khatu Shyam Dham) स्टेशन तक पहुंचा रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि ट्रेन 22 नवंबर तक हर रोज चलेगी और श्रद्धालुओं को इस ट्रेन में ट्रेवल करने के लिए रिजर्वेशन करवाने की भी जरूरत नहीं है।
स्पेशल ट्रेन में लगाए गए 14 डिब्बे
रेलवे की तरफ से इस स्पेशल ट्रेन (railway special train) में 12 सामान्य श्रेणी के कोच और दो लगेज कोच के साथ ही कुल 14 डिब्बे लगाए गए हैं। ट्रेन अनारक्षित कैटेगरी की है, जिसमे ट्रेवल करने के लिए यात्रियों को सामान्य टिकट को लेना होगा। सीट के लिए रिजर्वेशन नहीं करवाना होगा। श्रद्धालु रेलवे स्टेशन की टिकट सामान्य टिकट लेकर कर सकते हैं। जींद, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी व नारनौल से होकर के जाएंगी।
रात 8 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचती है ट्रेन
उसके बाद वापसी में गाड़ी संख्या 04746 फुलेरा-कुरुक्षेत्र अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (Phulera-Kurukshetra Unreserved Special Train) 19 से 22 नवंबर तक रह रोज चलाई जा रही है और यह सुबह 8:50 बजे फुलेरा से चलकर सुबह 10:50 बजे रींगस पहुंचती है, जहां 5 मिनट के स्टॉपेज के बाद 10:55 बजे शुरू होती है। तय स्टेशनों पर ठहराव करते हुए शाम 5:48 बजे कैथल रेलवे स्टेशन पहुंचती है, जहां 2 मिनट रूकने के बाद शाम 5:50 बजे कुरुक्षेत्र के लिए चलती है। ट्रेन रात 8 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचती है।
हर साल होता है स्पेशल ट्रेन का संचालन
रेलवे (Indian railways) की तरफ से हर वर्ष देवउठनी एकादशी के मौके पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है। इस बार खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा पर गौर करते हुए यह ट्रेन चलाई गई है। इससे कैथल के साथ ही पास के इलाकों के श्रद्धालुओं को रींगस तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। ट्रेन कैथल में रात 12 बजे पहुंचेगी और वापसी में शाम को लगभग पौने 6 बजे पहुंचेगी।
