Kal ka Mausam 7 november : नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, तेज आंधी के साथ होगी भारी बारिश
Kal ka Mausam 7 november : मानसून के जाने के बाद इस बार बेमौसम बारिश हो रही है। नवंबर का महीना शुरू हो गया है। लेकिन देश के कई राज्यों में बारिश का दौर अभी भी जारी है। हाल ही में मौसम विभाग ने 7 नवंबर को 10 से ज्यादा राज्यों तेज आंधी के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं -
HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 6 और 7 नवंबर को गरज चमक और तेज हवाओं के साथ देश के विभिन्न राज्यों में झमाझम बरसात होगी। 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 km प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चल सकती है। इस आंधी का प्रभाव बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में ज्यादा देखने को मिलेगा।
लगातार बारिश के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 10 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। दक्षिण केरल तट के पास दक्षिण-पूर्वी अरब सागर से लेकर कर्नाटक तट के पास पूर्वी-मध्य अरब सागर तक, पूर्वी हवाओं में एक 'ट्रफ बनी हुई है।
पंजाब में हल्की बारिश का अलर्ट
पंजाब (Punjab ka Mausam) के फरीदकोट, मुक्तसर, लुधियाना, फिरोजपुर, बठिंडा, अमृतसर, पठानकोट, संगरूर और बरनाला में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 15 से 20 km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में बारिश-आंधी की चेतावनी
राजस्थान (Rajasthan weather) के टोंक, बाड़मेर, करौली, अजमेर, चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर, अलवर, झुंझुनू, जोधपुर, जैसलमेर, भीलवाड़ा और पाली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
यूपी में हल्की बारिश के साथ ठंड बढ़ेगी
यूपी (UP Mausam Update) के फर्रुखाबाद, मथुरा, मेरठ, कानपुर, ज्योतिबाफुले नगर, सहारनपुर, बहराइच, हरदोई, अलीगढ़, आगरा, हमीरपुर, अयोध्या, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और ललितपुर में हल्की बारिश के साथ ठंड बढ़ेगी। वहीं, लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
बिहार में 7 नवंबर को होगी हल्की बारिश -
बिहार (Bihar Weather) के पू्र्णिया, कटिहार, भोजपुर, लखीसराय, भागलपुर, गया, नवादा, अरवल और बक्सर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 20 से 30 km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, पटना में 7 नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
दिल्ली में झमाझम होगी बरसात -
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली (Delhi ka Mausam) में 6 और 7 नवंबर को बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान 20 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में दो दिन खराब रहेगा मौसम -
मध्य प्रदेश (MP Weather) के देवास, बेतुल, हर्दा, बालाघाट, मांडला, विदिशा, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, सिवनी, धार, गुना, नीमच, उज्जैन, उमरिया, जबलपुर और आगर मालवा में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 20 से 30 km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की चेतावनी है। वहीं, भोपाल में 7 नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
जम्मू-कश्मीर में 7 नवंबर मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग (Mausam Update) ने 6 और 7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के पुंछ, उधमपुर, कुलगाम, गांदलबल, जम्मू, मुजफ्फराबाद, कुपवाड़ा, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, राजौरी और अनंतनाग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। वहीं, श्रीनगर में कल अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल में बारिश-तूफान का अलर्ट
हिमाचल (Himachal Me Barish) के बिलासपुर, ऊना, शिमला, कुल्लू, कांगड़ा और हमीरपुर में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
झारखंड में बारिश-आंधी
झारखंड (Jharkhand weather) के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, रांची, गुमला, सिमडेगा, सिमडेगा, खूंटी, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो और हजारीबाग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 km प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलने का अलर्ट है। वहीं, रांची में 7 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (Uttarakhand Rain Alert) के चमोली, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। बारिश के साथ 60 से 70 km प्रति घंटे की स्पीड से हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, देहरादून में 7 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
असम में होगी तेज बरसात -
असम (Assam Mausam) के कोकराझार, तीनसुकिया, नागांव, डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, बारपेटा, कछाड़, माजुली और उदलगुड़ी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।
पश्चिम बंगाल में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी -
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, जलपाईगुड़ी, बीरभूम कालिम्पोंग, दुर्गापुर, मालदा, बांकुड़ा, नादिया और हुगली में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, कोलकाता में कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।