{"vars":{"id": "93802:4123"}}

kal ka mausam : 23 और 24 नवंबर को 4 से ज्यादा राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, जानिये कहां होगी बारिश 

kal ka mausam : देशभर में मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार ज्यादातर राज्यों में बारिश की गतिविधियां कम हुई हैं और ठंड का असर बढ़ रहा है। 23 और 24 नवंबर को मौसम विभाग ने सुबह के समय घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 

 

HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 24 नवंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दक्षिण भारत के तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक के अलावा उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्य में बारिश होने की संभावना नही है। लेकिन यहां ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा। दिन ठंडी हवाएं चलने से ठंड महसूस होगी और सुबह-शाम घना कोहरा छा सकता है। 


मौसम विभाग ने पुडुचेरी, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में बारिश की संभावना जताई है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 23 से 27 नवंबर तक कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, केरल और माहे में 24 से 26 नवंबर के दौरान भारी बारिश होगी। इस दौरान 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 


दिल्ली के मौसम का हाल


आज दिल्ली का मौसम (Delhi Mausam) साफ बना रहा है। हालांकि, सुबह हल्की धुंध नजर आई है। IMD के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम पारा 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम पारा 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सुबह के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 km प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलेगी। शाम और रात में हवा की रफ्तार 15 km प्रति घंटे तक रह सकती है।


राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम - 


 24 नवंबर को राजस्थान में मौसम (Rajasthan Weather) सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग ने पश्चिम और मध्य भारत में पूरे सप्ताह आंधी या ओलावृष्टि को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। आज 23 नवंबर को भी राज्य में कहीं बारिश को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस दौरान पश्चिम और मध्य भारत में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।


यूपी हल्की बरसात की संभावना - 


उत्तर प्रदेश (UP Weather) में 23 और 24 नवंबर को पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो  दिन छिटपुट बारिश हो सकती है। हालांकि, प्रदेश के बाकी हिस्सों के लिए बारिश का कोई अलग अलर्ट जारी नहीं किया गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 नवंबर को कुछ जगहों पर घना कोहरा छा सकता है। इससे सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता कम हो सकती है।


बिहार में कैसा रहेगा मौसम


24 नवंबर को बिहार बारिश (Bihar ka Mausam) की संभावना नहीं है। हालांकि, बिहार के कुछ इलाकों में 24 नवंबर को घना कोहरा छाने की आशंका है। कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता काफी कम होगी। इससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ने की संभावना है। 

जम्मू-कश्मीर में नहीं होगी बारिश - 


जम्मू-कश्मीर में 24 नवंबर (Kal ka Mausam) को मौसम ठंडा बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का ट्रफ उत्तर भारत के ऊपर मध्य क्षोभमंडल में एक्टिव है, लेकिन जम्मू-कश्मीर के लिए 24 नवंबर को बारिश या बर्फबारी का अनुमान नहीं है। ऐसे में घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी को लेकर भी कोई विशेष अलर्ट नहीं है।

हिमाचल प्रदेश कल कैसा रहेगा मौसम - 

हिमाचल प्रदेश में मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई है। यह मध्य क्षोभमंडल में एक ट्रफ के रूप में करीब 71 डिग्री पूर्वी देशांतर के आसपास 30 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में बना हुआ है। हालांकि, इसके प्रभाव से 24 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के किसी इलाके में बारिश या बर्फबारी होने का अलग से पूर्वानुमान नहीं दिया गया है।