दक्षिण हरियाणा में लगेगा वीटा का सबसे बड़ा प्लांट, 315 करोड़ होंगे खर्च
HR Breaking News (Vita large plant) हरियाणा में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की दिशा में अहम पहल की गई है। अब जल्द ही दक्षिण हरियाणा में वीटा का बड़ा प्लांट (Vita's big plant in Haryana) स्थापित करने का प्लान है, जिस पर तकरीबन 50 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं। इस प्रोजेक्ट से दूध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ऐसे में चलिए खबर में जानते हैं कि दक्षिण हरियाणा में वीटा का बड़ा प्लांट कहा स्थापित किया जाने वाला है।
बजट के इंतजाम में हुई ढाई साल की देरी
दक्षिणी हरियाणा में रेवाड़ी जिले के बावल में बनने वाला वीटा के सबसे बड़े मिल्क प्लांट (Vita Large Milk Plant in Bawal) को स्थापित किया जाने वाला है, जिस पर 50 करोड़ रुपए की लागत आएगी। बजट के इंतजाम में ढाई साल की देरी की वजह से इस प्लांट पर अब 315 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इससे पहले इसके लिए 265 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार हुआ था। साथ ही अंबाला में पुराने वीटा मिल्क प्लांट (Old Vita Milk Plant in Ambala) को रिहायशी इलाकों से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर किया जाने वाला है।
इस प्लांट से किन जिलों को होगा लाभ
अंबाला के मिल्क प्लांट की क्षमता (Capacity of Ambala Milk Plant) भी 5 लाख लीटर होगी। बावल में स्थापित होने वाला यह राज्य का सातवां वीटा मिल्क प्लांट होगा, जहां हर रोज 5 लाख लीटर दूध की क्षमता वाला अत्याधुनिक प्लांट होगा। इससे लगभग 16 एकड़ भूमि पर सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्विजिशन प्रणाली के साथ स्थापित किया जाने वाला है। इस प्लांट से रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा, बावल, पटौदी, अटेली और महेंद्रगढ़ जिले के पशुपालक को भी लाभ होगा।
दुग्ध उत्पादन पशुपालन को मिलेगा बढ़ावा
राजस्थान के अलवर और निकटवर्ती जिले के किसान भी यहां से दूध ले सकेंगे। इस प्रोजेक्ट से 7000 से ज्यादा किसानों को लाभ होगा। यह प्रोजेक्ट इलाके में दुग्ध उत्पादन पशुपालन को बढ़ावा देगी। हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष का कहना कि इस मिल्क प्लांट की लागत (Milk Plant Cost) अब 50 करोड़ रुपए बढ़ी है।
दक्षिण हरियाणा में कहां से संग्रहित होता है दूध
दक्षिण हरियाणा में अभी पटौदी के निकट बिलासपुर बल्क मिल्क सेंटर में दूध संग्रहित (Bilaspur Bulk Milk Centre) किया जाता है। गर्मियों में इस सेंटर पर 50 से 60000 लीटर हर रोज दूध जमा होता है। सर्दियों में यह मात्रा 1 लाख लीटर तक पहुंच जाती है। क्षमता कम होने की वजह से पशुपालक सीधे वीटा से पूरी तरह जुड़ नहीं पाते हैं। ऐसे में कई पशुपालक अपना दूध निजी डेयरियों को बेचने पर मजबूर है।
वीटा प्लांट को मिलेगा इतना हिस्सा
हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट (Haryana Dairy Development) कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष का कहना है कि अंबाला में वीटा का मिल्क प्लांट अभी रिहायशी इलाकों में है, जिसे ट्रांसफर करने के लिए लगभग 14 से 15 एकड़ सरकारी जमीन की तलाश की गई है। अभी प्लांट वाली जमीन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को दी जाने वाली है। HSVP यहां रिहायशी और व्यवसायिक प्रोजेक्ट को विकसित करेगा।
कुल बिक्री का 60 प्रतिशत हिस्सा HSVP को और 4 प्रतिशत हिस्सा वीटा प्लांट को मिलेगा। इस बिक्री से तकरीबन 40 करोड़ रुपए मिल सकता है, जिसमे से पहले फेज में एचएसवीपी लगभग 200 करोड़ रुपए देगा और 200 करोड़ रुपए से बावल में बनने वाला वीटा के प्लांट का कार्य की शुरुआत होगी।
