{"vars":{"id": "93802:4123"}}

kal ka mausam : दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब समेत 12 राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें नया अपडेट 

kal ka mausam : देश भर में अब मौसम तेजी से रंग बदल रहा है। कई राज्यों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ चुकी है। वहीं कुछ जगहों पर मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने झारखंड, उत्तराखंड, बिहार, जम्मू कश्मीर, उड़ीसा, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में गरज चमक और तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। चलिए जानते हैं कल यानी 21 सितंबर को मौसम कैसा रहेगा।
 

HR Breaking News (21 september ka mausam)। मानसून की विदाई का समय आ गया है, लेकिन इससे पहले एक बार फिर देश के कई राज्यों में गरज चमक और तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने 21 सितंबर (barish kab hogi) के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, 21 सितंबर को 13 राज्यों में तेज बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है। वहीं पहाड़ी राज्यों में कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड होने का खतरा है। उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने से पेड़ उखड़ सकते हैं। खराब मौसम के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। 

 


दिल्ली में 21 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम


देश की राजधानी दिल्ली में मौसम (delhi ka mausam) का मिजाज बदल रहा है यहां बारिश का सिलसिला धीमा हो गया है। मौसम विभाग ने 21 सितंबर को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है, जबकि दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 


बिहार तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अनुमान 


21 सितंबर को बिहार (bihar mausam update) में तेज आंधी के साथ भारी बारिश देखने को मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बिहार के गया, जहानाबाद , कटिहार, भागलपुर, भोजपुर, पटना, सारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सिवान, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, मुंगेर और खगड़िया में येलो अलर्ट जारी किया गया है।  यहां पर तेज आंधी के साथ झमाझम बरसात होगी जिससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दौरान 50 से 60 km प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है। वहीं, पटना में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

 


यूपी में हल्की बारिश की संभावना 


मौसम विभाग (weather update) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, कल यानी 21 सितंबर को यूपी के मथुरा, मोरादाबाद, आगरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, कुशीनगर, महाराजगंज, चित्रकूट, प्रतापगढ़, जौनपुर, प्रयागराज और सुल्तानपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। 


पंजाब में 21 सितंबर को होगी भारी बरसात 


पंजाब (punjab me barish kab hogi) के होशियारपुर, कपूरथला, चंडीगढ़, फिरोजपुर, संगरूर,संगरूर, गुरदासपुर, बठिंडा, बरनाला, लुधियाना, अमृतसर और फरीदकोट में मौसम विभाग ने तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 KM प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने का अनुमान है। इससे मौसम ठंडा बना रहेगा। 


राजस्थान में कल छाएंगे काले बादल 


मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के नए अपडेट के अनुसार कल यानी 21 सितंबर को राजस्थान के आसमान में काले बादल नजर आएंगे। कल राजस्थान के भीलवाड़ा, जैसलमेर, बारां, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, दौसा, चुरू, जयपुर, उदयपुर, चुरू, भरतपुर, बाड़मेर और अलवर में मध्यम बरसात होने की संभावना है। इस दौरान 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, जयपुर में 21 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।


उत्तराखंड में कल बहुत तेज बारिश का अनुमान   


उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) के बागेश्वर, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत, चमोली, हरिद्वार और टिहरी गढ़वाल में तेज तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। देहरादून में कल अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


झारखंड में 21-22 सितंबर को बरसेंगे बादल


झारखंड (Jharkhand Weather Update) में अगले कई दिनों तक मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग ने यहां पर 21-22 सितंबर के बीच बोकारो, चतरा, देवघर, दुमका, पलामू, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, रामगढ़, खूंटी, गिरिडीह, पलामू, धनबाद और गुमला में तेज आंधी के साथ बहुत तेज बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान 60 से 65 km प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने का अनुमान है वहीं, रांची में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 


जम्मू-कश्मीर में 21 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट  


IMD के अनुसार 21 सितंबर को जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir Weather Update) के  किश्तवाड़, बांदीपोरा, रियासी, गांदरबल, उधमपुर,जम्मू-कश्मीर पुंछ, बारामूला, रामबन, शोपियां और जम्मू में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बरसात होगी। इस दौरान 45 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल अधिकतम तापमा 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।


हिमाचल में कल बारिश-तूफान का अलर्ट


मौसम विभाग (barish alert) के नए अपडेट के अनुसार, हिमाचल के हमीरपुर, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, मंडी, ऊना, चंबा और कांगड़ा में तेज तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, मनाली में कल अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


MP में कल बदलेगा मौसम 


मध्य प्रदेश (MP me barish) में कल यानी 21 सितंबर को बदलने वाला है। मौसम विभाग ने विदिशा, होशंगाबाद, कटनी, अनूपपुर, मांडला, खंडवा, दमोह, बालाघाट, बेतुल, रतलाम, नरसिंहपुर, देवास, हर्दा और इंदौर में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 25 से 30 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, भोपाल में कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।


ओडिशा में कल भारी बारिश की चेतावनी 


ओडिशा (Odisha Weather) में तेज बारिश का सिलसला 27 सितंबर तक जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने कल यानी 21 सितंबर को ओडिशा के भुवनेश्वर, सुंदरगढ़, भद्रक, पुरी, क्योंझर, बलांगिर, मयूरभंज, बालासोर और जाजपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 65 km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। 


छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर- बारिश-आंधी का अलर्ट


छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Weather Update) के सूरजपुर, कोरबा, बिलासपुर, धमतरी, रायपुर, मनेंद्रगढ़, जांजगीर और महासमुंद में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 55 km प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का एहसास होगा। 


पश्चिम बंगाल में 21-22 सितंबर को होगी बारिश

मौमस विभाग ने 21-22 सितंबर (22 september tak ka mausam) को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, अलीपुर द्वार, हावड़ा, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, दुर्गापुर, बीरभूम और कोलकाता में तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 70 km प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है। वहीं, कोलकाता में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।