hrbreakingnews.com

lpg cylinder subsidy : 1 अक्तूबर से बदल जाएंगे सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के नियम, इनको नहीं मिलेगी सब्सिडी

lpg cylinder subsidy :देश में 1 अक्टूबर से गैस सिलेंडर की सब्सिडी पर बड़ा फैसला लिया जा रहा है। गैस सिलेंडर की सब्सिडी के नियम बदल जाएंगे। अगर ग्राहक द्वारा 10 नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उनको सब्सिडी नहीं मिलेगी। उन्हें मार्केट रेट पर ही सिलेंडर खरीदना होगा। हालांकि, ग्राहक नए नियमों के तहत घर बैठे भी यह काम कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 
 
lpg cylinder subsidy : 1 अक्तूबर से बदल जाएंगे सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के नियम, इनको नहीं मिलेगी सब्सिडी

HR Breaking News (LPG Cylinder Subsidy) एलपीजी गैस सिलेंडर हर रसोई की जरूरत बन चुका है। आज के समय में ग्रामीण इलाका हो या शहरी इलाका, हर जगह गैस सिलेंडर का उपयोग होता है। सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर पर सब्सिडी भी मुहैया कराई जाती है। इस सब्सिडी का लाभ लेने के लिए अब नियमों में बदलाव किया गया है। इसके लिए एक जरूरी काम करना होगा, नहीं तो सब्सिडी नहीं मिलेगी। 

 

 

बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य 


अब सब्सिडी की कीमत पर सिलेंडर बुक (Cylinder Booking on Subsidy) करने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण को अनिवार्य किया गया है। अगर कोई ग्राहक इस प्रक्रिया को पूर्ण नहीं करता है तो उसको सब्सिडी वाला सिलेंडर नहीं मिलेगा। हालांकि बाजार की कीमतों में वह सिलेंडर खरीद सकता है, उसको एलपीजी गैस से वंचित नहीं किया जाएगा। 


1 अक्तूबर से किए जा रहे हैं यह प्रमुख बदलाव (New Rules From 1 October 2026)

 
अब सिलेंडर को लेकर रिफिल के लिए बुकिंग पर बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (Biometric aadhar verification) जरूरी कर दिया गया है। 1 अक्टूबर 2026 से यह नियम लागू होगा। अगर पहले से लोग प्रमाणीकरण पूरा कर चुके हैं तो उनको कोई प्रक्रिया नहीं करनी होगी। जिन उपभोक्ताओं ने प्रमाणीकरण नहीं कराया है उनको सब्सिडी पर सिलेंडर नहीं मिलेगा। हालांकि उपभोक्ता को बाजार कीमत पर सिलेंडर जरूर उपलब्ध हो जाएगा। 

कैसे कराएं आधार प्रमाणीकरण (Aadhar Verification for LPG Subsidy)


एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए आधार प्रमाणीकरण करने के बहुत आसान तरीके हैं। इसको रिफिल की डिलीवरी के समय भी कराया जा सकता है। वहीं, गैस एजेंसी पर जाकर भी आप अपने आधार पर प्रमाणीकरण कर सकते हैं। तीसरा ऑप्शन आप अपने मोबाइल (LPG Cylinder Aadhar verification kaise kre) से भी कर सकते हैं, जो अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा सकता है। इंडियन ऑयल ने उपभोक्ताओं के लिए इंडियन ऑयल वन एप बनाई है। वहीं भारत गैस की तरफ से हेलो बीपीसीएल बनाई गई है। जबकि हिंदुस्तान पैट्रोलियम की तरफ से एचपी पे के माध्यम से यह सुविधा दी जा रही है। 

आधार वैरिफिकेशन कराने के तरीके

ऑफलाइ एजेंसी में जाकर, वेंडर से एट द टाइम
ऑनलाइ तीन कंपनियों की एप्स के माध्यम से

कंपनियों के इन एप्स पर करें ऑनलाइन सत्यापन

हिंदुस्तान पैट्रोलियम एचपी पे
भारत गैस हेलो बीपीसीएल
इंडियन ऑयल इंडियन ऑयल वन एप

 

क्यों किया जा रहा है आधार का प्रमाणीकरण 


सरकार की तरफ से आधार का सत्यापन (LPG Aadhar Verification Process) इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि सरकार इसको और पारदर्शी बनाना चाहती है। इसे असली जरूरतमंद और पात्र परिवार के पास ही गैस सिलेंडर पहुंचेगें। घरेलू इस्तेमाल के लिए सिलेंडर का कोई औद्योगिक इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। इसके माध्यम से जो परिवार पत्र नहीं है उनको हटा दिया जाएगा। सरकार की तरफ से इससे पहले 30 जून तक की समय सीमा बनाई गई थी, लेकिन बाद में इसको 14 सितंबर किया गया। अब इसको 1 अक्टूबर कर दिया गया है। अब तक देश में 27 करोड़ 43 लाख घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं ने बायोमेट्रिक के माध्यम से आधार का सत्यापन कर दिया है, जोकि कुल सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं का 89.9% बनता है। 


क्या है सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत (LPG Cylinder Price)


देश में सब्सिडी समय-समय पर बदलती रहती है। सितंबर में 210 रुपए के करीब सब्सिडी (LPG Cylinder Subsidy) थी जोकि इससे पहले 721 रुपए तक भी दी जा रही थी, यह जून में थी जब सिलेंडर के रेट (LPG Cylinder Rate) बढ़ रहे थे। सरकार की तरफ से तेल कंपनियों को 30000 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जा रहा है। वहीं 31 अगस्त 2026 तक सरकार तेल कंपनियों को घरेलू एलपीजी पर 62000 करोड़ रुपए से अधिक जमा अंडर रिकवरी दे चुकी है।