Kal ka Mausam : दिल्ली, यूपी, बिहार में पड़ेगी भीषण ठंड, इन राज्यों में होगी बारिश
Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई अन्य राज्यों में ठंड का असर बढ़ने वाला है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से इन राज्यों में शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है। वहीं कुछ राज्यों में बारिश होने की भी संभावना है।
HR Breaking News - (Mausam Update 13 Jan)। देशभर में भयंकर ठंड पड़ रही है। बीते कई दिनों से तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है, जिसके चलते ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में पाला जम रहा है। कई जगहों पर पारा जीरो डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने 3 राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश और बर्फ़बारी होने की संभावना जताई है।
वहीं IMD ने 15 राज्यों में भीषण सर्द हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इस वजह से तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। राजधानी दिल्ली बीते दिन 3.2 डिग्री न्यूनतम तापमान (Delhi temperature) के साथ शिमला से ज्यादा ठंडी रही और बीता दिन दिल्ली के लिए सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है।
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम -
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Weather) में भयंकर ठंड पड़ रही है। सुबह और शाम घना कोहरा छा रहा है और इसके साथ ही प्रदूषण ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पारा गिरने की वजह से दिल्ली में मौसम शीमला जैसा हो गया है। सफदरजंग में तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 3 सालों में सबसे कम है और सामान्य से लगभग 4 डिग्री नीचे है।
मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक कल तक ठंड का ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसके बाद तेज धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल सकती है। ठंड बढ़ने की वजह एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसका असर दिल्ली-एनसीआर में महसूस किया जा रहा है।
यूपी में ठंड और सर्द हवाओं का कहर -
आज, 13 जनवरी को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Weather) में कई शहरों में भीषण शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग (Mausam Update) के अनुसार अयोध्या, लखनऊ, देवरिया, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, मथुरा, मुजफ्फरनगर और गौतमबुद्ध नगर समेत कई जिलों में ठंडी हवाएं चलेंगी। सुबह के समय 5-10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। इसलिए यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। लखनऊ (Lucknow Weather) में आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बिहार के इन जिलों में सर्द हवाओं का अलर्ट -
बिहार (Bihar Weather) में भी ठंड और कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है। तापमान में गिरावट आने से बिहार में ठंड तेजी से बढेगी। मौसम विभाग ने पटना, गया, सिवान, भागलपुर, बक्सर, पूर्णिया, आरा, छपरा, दरभंगा, कटिहार, बेगूसराय, लखीसराय, समस्तीपुर, मधुबनी और खगड़िया समेत कई जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों को ठंड और कोहरे को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।