UK Weather Alert : उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम, जानें पूर्वानुमान
UK Weather : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। कुछ दिन पहले तक जहां प्रदेश में धूप निकल रही थी और तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। वहीं, बीते कुछ दिनों में मौसम ने फिर से करवट ली और प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट देखेन को मिली है। चलिए जानते हैं कि इस बीच आईएमडी की ओर से जारी किए गए लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार प्रदेश में मौसम कैसा रहने वाला है।
HR Breaking News (UK ka mausam) आईएमडी की ओर से जारी किए गए लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार आज व कल यानी 27 व 28 फरवरी को उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। विभाग का पूर्वानुमान है कि आज व कल में उत्तराखंड में एक बार फिर से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
भारत मौसम विभाग की ओर से इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए हल्की बारिश होने व बर्फबारी होने का अलर्ट (alert for rain) जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क ही बना रह सकता है। हालांकि इस दौरान पहाड़ों में चलने वाली ठंडी हवाओं का असर पूरी तरह देखने को मिल सकता है और लोगों को ठिठुरन व ठंड का अहसास हो सकता है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Weather Alert), देहरादून के लेटेस्ट वेदर अपडेट के मुताबिक आज 27 फरवरी को उत्तराखंड में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। इसके प्रभाव के चलते प्रदेश के 5 पहाड़ी जिलों में विभाग ने बारिश व बर्फबारी होने की संभावना जताई है। ऐसे में इस दौरान यहां के लिए चेतावनी भी विभाग की ओर से जारी की गई है।
हालांकि बीते दिन यानी 26 फरवरी को प्रदेश में मौसम (mausam ka alert) साफ व शुष्क बना रहा था। वहीं, आज पहाड़ों पर मौसम पूरी तरह से बदल सकता है। भारत मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जताया गया है उसके अनुसार आज 27 फरवरी को उत्तराखंड में मौसम खराब हो सकता है। वहीं, कल 28 फरवरी यानी महीने के आखिरी दिन भी प्रदेश में मौसम ऐसा ही रहने वाला है।
भारत मौसम विभाग (weather alert) की आरे से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आज 27 फरवरी को जिन 5 जिलों में बारिश व बर्फबारी होने का अलर्ट है उनमें चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ शामिल है।
भारत मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार यह बारिश व बर्फबारी प्रदेश के सिर्फ 3000 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ही हो सकती है। विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और मुनस्यारी की अधिक ऊंची चोटियों पर आज 27 फरवरी को बर्फ देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की ओर से कल यानी 28 फरवरी के लिए भी प्रदेश में मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया गया है।
जानें मैदानी जिलों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट (weather update today) के अनुसार आज 27 फरवरी को एक ओर जहां पद्रेश के पहाड़ों वाले क्षेत्र में जहां बारिश व बर्फबारी होगी। वहीं, दूसरी ओर प्रदेश के मैदानी इलाकों में इस दौरान मौसम शुष्क रहने वाला है। मौसम वेदर अपडेट के अनुसार प्रदेश के हरिद्वार, देहरादून, उधम सिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल जैसे पहाड़ी जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि इस दौरन पहाड़ी क्षेत्रों में चलने वाली ठंडी हवाओं का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।