Maruti Fronx लेने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी, यह है पूरा EMI का कैलकुलेशन
Maruti Fronx Price : खुद की गाड़ी खरीदने का हर किसी का सपना होता है लेकिन आज के समय में बढ़ती महंगाई के इस दौर में कंपनियों ने गाड़ियों की कीमत इतनी ज्यादा तय कर दी है कि हर किसी के लिए खुद की कार खरीदना (Maruti Fronx Feature) काफी मुश्किल हो गया है। अगर आप किसी कंपनी में अच्छी खासी जॉब कर रहे हैं तभी नई गाड़ी खरीद सकते हैं। आज हम पूरी कैलकुलेशन से समझेंगे कि मारुति की Fronx लेने के लिए आपकी महीने की कितनी सैलरी होनी चाहिए।
HR Breaking News- (Maruti Fronx) आज बेसिक जरूरत के लिए खुद की कार का होना काफी जरूरी है। देशभर की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने आम लोगों के बजट के अनुसार हर वेरिएंट में गाड़ी लॉन्च की है। अगर आप खुद के लिए नई कर खरीदने (New Car Buying Tips) की योजना बना रहे हैं तो सबसे पहले ये जरूर जान लेना चाहिए कि नई कर खरीदने के लिए कम से कम महीने की कितनी सैलरी होनी चाहिए। इससे आपको कभी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
जानिये कितनी होगी इस गाड़ी की कीमत-
दिल्ली में इसके बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.84 लाख रुपये तय की गई है। इसमें लगभग 47,943 रुपये का RTO चार्ज और 37,961 रुपये का अनुमानित इंश्योरेंस जुड़ने के बाद इसकी कुल ऑन-रोड कीमत (Maruti Fronx Price) लगभग 7.77 लाख रुपये तय कर दी जाती है। हालांकि, ये कीमतें शहर और डीलरशिप के मुताबिक थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती हैं। अगर आप 1 लाख रुपये का डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको 6.76 लाख रुपये (Maruti Fronx Rate) का कार लोन लेना पड़ जाता है। साथ ही में 9.8 प्रतिशत सालाना ब्याज दर पर, पांच साल के लिए यह लोन लेने पर आपकी हर महीने की EMI लगभग 14,317 रुपये तक की बन जाती है।
इतनी सैलरी होने पर खरीद लें कार-
अब बात करते हैं उस सैलरी की जो आपको इस EMI को मैनेज करने में मददगार साबित होगी। अगर आपकी मासिक आय 40,000 रुपये से 50,000 रुपये (Maruti Fronx features) के बीच है और आपके ऊपर कोई अन्य बड़ा लोन नहीं है, तो फिर इस स्थिति में आप इस SUV की EMI आराम से भर सकते हैं। ज्यादातर बैंक और फाइनेंस कंपनियां ये मानती हैं कि आपकी सैलरी का 30-40 प्रतिशत तक EMI के लिए यूज किया जा सकता है। इसका मतलब है कि 45,000 रुपये की सैलरी (Maruti Fronx Downpayment) पर 13,500 से 18,000 रुपये तक की EMI मैनेज करना संभव हो जाता है।
दो फ्यूज ऑप्शन में होगी लॉन्च-
Maruti Fronx को पेट्रोल और CNG दोनों फ्यूल ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसमें दो इंजन ऑप्शन दे दिये जाते हैं। इसका पहला वेरियंट 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का है। जोकि 99 बीएचपी की पावर (Maruti Fronx Features) और 147.6 एनएम टॉर्क को जनरेट करता है। वहीं, दूसरा- 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, जो 89 बीएचपी पावर और 113 एनएम टॉर्क जनरेट करता है।
