UP Ka Mausam : यूपी में हुई ठंड की एंट्री, तेजी से गिरा टैम्प्रेचर, जानिए अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम

UP Ka Mausam : यूपी में अब मौसम की चाल बदलने लगी है। बीते कुछ दिन से लगातार हो रही बारिश से अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। यूपी में अब सर्दियों ने दस्तक दे दी है। अब यूपी वासियों को सुबह और शाम के दौरान ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम जानकार का कहना है कि दिवाली तक अच्छी-खासी ठंड की शुरुआत होगी। आइए खबर में जानते हैं कि यूपी (UP Ka Mausam 09-Oct-2025) का मौसम कैसा बना रहने वाला है।

 

HR Breaking News (UP Ka Mausam) अब दो दिनों से बारिश के चलते मौसम एकदम कूल-कूल हो गया है। यूपी वासियों ने सर्दियों के कपड़े और कंबल निकालने शुरू कर दिए हैं। बीते दो दिनों में सिर्फ यूपी (UP Ka Mausam)  ही नहीं देश के कई हिस्सों में तापमान गिर रहा है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि अगले 48 घंटे में यूपी का मौसम कैसा बना रहने वाला है। 

 

 

यूपी के मौसम का हाल
 

मौसम विभाग का कहना है कि यूपी (UP Rain Alert) में अब बारिश का दौर थम गया है। ऐसे में आईएमडी ने पूरे प्रदेश को ग्रीन जोन में रखा है। इसका मतलब है कि आज 9 अक्टूबर को यूपी के किसी भी जिले में आंधी-तूफान, बारिश आदि को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं है।


कैसा रहेगा यूपी का मौसम 
 

मौसम जानकार (IMD Rain Alert In UP)  का कहना है कि आज 9 अक्टूबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान तेज धूप खिली रह सकती है और हल्की हवाएं चलने के आसार है। इस दौरान मौसम (UP Rain Alert) में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 

आगामी दिनों में कैसा रहेगा तापमान
 

मौसम गतिविधियों पर गौर करते हुए अगले तीन दिन तक प्रदेश (UP Weather Forecast) में बारिश के कोई आसार नहीं है,  लेकिन आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री गिर सकता है। हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य बने रहने के आसार है। वहीं, कल 10 और 11 अक्टूबर को भी मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है। लोगों को सुबह-शाम ठंडा रहेगा और दोपहर के समय गर्मी महसूस हो सकती है।