home page

Gold Rate : लगातार चौथे महंगा हुआ सोना, अब इतने हो गए 10 ग्राम के रेट

Gold Silver Rate Today : सोने की कीमतों में पिछले काफी दिनों से बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। अब सोने और चांदी के रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। पिछले चार दिनों से लगातार सोना महंगा हो रहा है। चांदी में भी तगड़ा उछाल आया है। त्योहारी सीजन के चलते अगर आप आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो बाजार जाने से पहले लेटेस्ट रेट चेक कर लें।

 | 
Gold Rate : लगातार चौथे महंगा हुआ सोना, अब इतने हो गए 10 ग्राम के रेट

HR Breaking News - (Gold Rate Today)। सोने और चांदी के रेट में तगड़ा उछाल आया है। इस साल में दोनों कीमती धातुओं के रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे है। बीते 9 से 10 महीनों में सोना लगभग 35 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। अभी भी इसके रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। सोने और चांदी की कीमतों (Sone Chandi ka bhav) में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। अब त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में सोने व चांदी की डिमांड बढ़ने से इसके रेट और भी बढ़ सकते हैं।

भारत देश में सोने व चांदी के रेट (Gold Silver Rate) आए दिन नया रिकॉर्ड बना रहे है। आज 9 अक्टूबर को लगातार चौथे दिन सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,24,090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। फेस्टिव सीजन के चलते देश में सोने की डिमांड बढ़ी है। धनतेरस और दिवाली (Diwali 2025) पर भाव में तगड़ा उछाल आ सकता है। ग्लोबल फैक्टर्स की बात करें तो अमेरिकी सरकार के शटडाउन और फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदें सोने को बूस्ट दे रहे हैं।

जैसे-जैसे ब्याज दरें बढ़ती हैं, सोने की कीमतों (Sone Ka Taja Bhav) में गिरावट आती है क्योंकि उच्च ब्याज दरें, बॉन्ड में निवेशों को अधिक आकर्षक बनाती हैं। ब्याज दरें कम होने पर निवेशक सेफ एसेट माने जाने वाले गोल्ड में निवेश बढ़ा देते हैं।

दिल्ली में सोने का ताजा भाव -

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (Delhi Gold Rate Today) 1,24,090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए है।वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,13,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने के रेट -

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate Today) 1,13,610 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 1,23,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में सोने का भाव

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव (Sone Ka Bhav) 1,24,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,13,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत (Gold rate) 1,13,660 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने का भाव (Hyderabad Gold Rate) 1,13,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का ताजा भाव -

एक और जहां सोने के रेट तेजी से बढ़ रहे हैं वहीं चांदी की कीमतों (Silver rate Today) में भी उछाल आया है। 6 अक्टूबर को चांदी महंगा होकर 1,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। सितंबर में कीमतों में बढ़ोतरी के मामले में चांदी ने सोने को पीछे छोड़ दिया है। पिछले माह चांदी के रेट (Chandi ka bhav) में 19.4 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई थी। जबकि इस दौरान सोने की कीमत में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।