UP ka Mausam : अगले 48 घंटों में बदलेगा उत्तर प्रदेश का मौसम, इस दिन एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ 

Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। सर्दी का सीजन खत्म हो गया है और गर्मी ने अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है और तापमान में लगातार बढ़ौतरी हो रही है जिसकी वजह से अब फरवरी महीने में अप्रैल वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश में अगले कुछ ही घंटों में मौसम बदलने वाला है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 

HR Breaking News - (UP Mausam Update)। जनवरी में खूब ठंड पड़ी है और अब फरवरी में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। इस बार गर्मी ने समय से पहले दस्तक दी है।  फरवरी के आखरी हफ्ते में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह बदल चुका है। नोएडा से लेकर वाराणसी तक दोपहर के समय तीखी धूप निकल रही है जिसकी वजह से भयंकर गर्मी का एहसास हो रहा है। पहले कड़ाके की ठंड और अब गर्मी ने लोगों को सताना शुरू कर दिया है। 


48 घंटे में बदलेगा मौसम - 


भारतीय मौसम विभाग (Mausam Update) का अनुमान है अभी अगले 48 घण्टों में उत्तर प्रदेश का मौसम बदलने वाला है। अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। उसके बाद तापमान में बहुत उतार चढ़ाव की संभावना फिलहाल नहीं नजर आ रही है। 

मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट - 


राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार (26 फरवरी) को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी संभाग में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान सभी 75 जिलों को मौसम विभाग (kal ka Mausam) ने ग्रीन जोन में रखा है यानी इन जिलों में बारिश, आंधी और कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 27 और 28 फरवरी को भी प्रदेश के सभी जिलों में आसमान साफ रहेगा। दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ होगी सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास होगा। 


जान लें यूपी में कैसा रहेगा मौसम - 

मासम विभाग (Weather Update) के अनुसार, आज 26 फरवरी को गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, कुशीनगर, अयोध्या, सीतापुर, श्रावस्ती, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, गाजियाबाद, ललितपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, वाराणसी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, बहराइच, आजमगढ़, बलरामपुर, महराजगंज, बलिया, मऊ और आस पास के जिलों में सुबह से शाम तक तेज धूप खिली रहेगी। अनुमान है ज्यादातर जिलो में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। 


लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम - 


राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) में मौसम साफ बना हुआ है। अब तापमान धीरे धीरे ऊपर की ओर दौड़ने लगा है। आज यहां आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और चटक धूप दिन भर खिली रही। मौसम विभाग का अनुमान है आज न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है। उधर,दिल्ली से सटे नोएडा में भी आज अब दोपहर के वक्त धूप लोगों को चुभने लगी है। यहां भी तापमान में उछाल का दौर आने वाले दिनों में देखा जाएगा।

2 मार्च पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय - 


बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने अनुसार, 2 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ (New western disturbance) हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। अनुमान है अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा होगा।

यहां रहा सबसे ज्यादा पारा - 


बीते 24 घण्टे में प्रदेश (UP temperature) में सबसे ज्यादा तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस ताज नगरी आगरा में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बुलंदशहर और नजीबाबाद में 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा है।