Haryana में बनेगा नया रिंग रोड, इन जिलों की बदलेगी तस्वीर
New Ring Road : हरियाणा के विकास को अब पंख लगने वाले हैं। दरअसल, सरकार राज्य में कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। कहीं सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए नया एक्सप्रेसवे और हाईवे बनाया जा रहा है। वहीं बढ़ती आबादी को बेहतर आवासीय सुविधा देने के लिए नए शहर भी डेवलप किए जा रहे हैं। अब सरकार ने हरियाणा में नया आधुनिक रिंग रोड (New Ring Road) बनाने का ऐलान किया है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।
HR Breaking News - (Haryana New Ring Road)। हरियाणा राज्य में कई डेवलपमेंट के कार्य किए जा रहे हैं। राज्य में लोगों को जाम से छूटकारा देने के लिए अब एक नए आधुनिक रिंग रोड बनाने की घोषणा की है। इससे न सिर्फ शहर में आने-जाने वालों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि दिल्ली-NCR और आस-पास के राज्यों से आसान और बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी। नया मॉर्डन रिंग रोड (Modern Ring Road) बनने से लोगों को जाम से छूटकारा मिलेगा।
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा -
हरियाणा में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। PM नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में प्रस्तावित आधुनिक रिंग रोड के निर्माण के लिए 250 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।
ट्रैफिक के दबाव को कम करेगा नया रिंग रोड -
राज्य में मॉर्डन रिंग रोड (Modern Ring Road in Haryana) के बनने से न केवल ट्रैफिक जाम कम होगा, बल्कि आने वाले तीर्थयात्रियों और टूरिस्ट को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी। यात्री अपने गंत्वय तक कम समय में पहुंच सकेंगे।
CM नायब सिंह सैनी ने किया बड़ा ऐलान
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से जुड़ी प्रेस वार्ता के दौरान CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र को वैश्विक धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान दिलाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। हरियाणा राज्य में बनने वाला नया रिंग रोड (New Ring Road) कई जिलों की तस्वीर बदलेगा। CM ने बताया कि साल 2014 में PM नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का वादा किया था, और अब यह लक्ष्य साकार होता दिखाई दे रहा है।
अनुभव केंद्र का पूरी तरह से तैयार
CM ने जानकारी दी कि ज्योतिसर में महाभारतकालीन घटनाओं पर आधारित अनुभव केंद्र लगभग तैयार हो चुका है। इसे आगामी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Geeta Mahotsav) के दौरान जनता के लिए खोला जा सकता है।
आधुनिक तकनीक से बनाया गया केंद्र
यह केंद्र आधुनिक तकनीक की सहायता से महाभारतकालीन (Mahabharata period) प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा, जिससे पर्यटक एक अनूठा ऐतिहासिक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
अब शहर को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधा
इस साल के गीता महोत्सव (Geeta Mahotsav) में विदेश मंत्रालय की विशेष भूमिका रहेगी और 24 देशों को आमंत्रित किया गया है। इसके कारण यह आयोजन पहले की तुलना में ज्यादा अंतरराष्ट्रीय महत्व प्राप्त करेगा। सरकार का मानना है कि महोत्सव के दौरान पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि होगी, जिसके लिए शहर में बेहतर यातायात और सुविधाओं का होना आवश्यक है।
रिंग रोड शहर का बनेगा नींव
हरियाणा में नया रिंग रोड (Modern Ring Road in Haryana) बनने से शहर के भीतर होने वाली भीड़भाड़ में कमी आएगी और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर से आने वाले यात्रियों को तेज और सुगम आवागमन मिलेगा। यह परियोजना न केवल धार्मिक पर्यटन की गुणवत्ता को बढ़ाएगी, बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, रोजगार और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा देगी। इसके तैयार होने से राज्य की आर्थिक गतिविधियों में भी मजबूती आएगी।
