UP Weather 16 July : अगले 24 घंटे यूपी के इन 22 जिलों में भारी बरसात, अलर्ट जारी

UP Weather 16 July : उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। मानसून के बदले अब भी छाए हुए हैं। अगले 24 घंटे में 22 जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। 24 घंटे में 22 जिलों में भारी बरसात (barish alert) होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से लोगों को सचेत रहने का अलर्ट जारी किया गया है। 

 

HR Breaking News (Rain Alert for UP) उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून की बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ रखे हैं। जुलाई में तो लगातार 14 दिन कहीं ना कहीं बारिश का दौर देखने को मिल रहा है।

 

 

रिकॉर्ड तोड़ बारिश (Rain In UP) से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, तो कई जगह बारिश आफत बनकर भी आई है। अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश ने लोगों को परेशान भी किया है। 

सामान्य से अधिक हो चुकी बारिश


उत्तर प्रदेश में अब तक सामान्य से अधिक बारिश (rain alert) दर्ज की गई है। पूरे प्रदेश में 7% ज्यादा बारिश हो चुकी है। आमतौर पर 14 जुलाई तक तो 1009.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है, जबकि इस साल 223.7 मिली मीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है, तो पश्चिम उत्तर प्रदेश में ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 

बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित 


उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। मानसून (Monsoon rain alert) मेहरबान जरूर है, लेकिन कई लोगों के लिए आफत की बारिश लेकर आया है। जलभराव के कारण लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, यातायात भी ठप पड़ गया है।

नदियों का बढ़ गया जलस्तर 


उत्तर प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट (rain alert) जारी किया गया है। बुधवार को भी भारी बारिश होने की संभावना है। झांसी से लेकर बलरामपुर वाराणसी से लेकर गोरखपुर तक तगड़ी बारिश हो रही है। बारिश (rain) के कारण सड़कें लबालब भरी रही है। दूसरी ओर नदियों का भी जल स्तर बढ़ गया है, जिससे बाढ़ आने का खतरा बढ़ रहा है। 

16 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी 


उत्तर प्रदेश में 22 जिलों के लिए 24 घंटे में तगड़ी बारिश का अलर्ट (Rain alert in UP) जारी किया गया है। 16 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बुधवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, अमेठी, गोंडा, बस्ती, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ में बारिश से अति भारी बारिश होने की संभावना है। 


इन जिलों में बिजली गिरने की आशंका 


उत्तर प्रदेश में 14 जिलों में हल्की बारिश (rain chances) की संभावना है। साथ में बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग की और से मौसम को लेकर अपडेट जारी कर दिया गया है।

बुधवार को लखनऊ और आसपास के क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे। वहीं, यहां पर हल्की बारिश होगी, जबकि फतेहपुर, बाराबंकी, रायबरेली, उन्नाव, ललितपुर, झांसी, कानपुर में भी बारिश हो सकती है। 

नोएडा गाजियाबाद का कैसा रहेगा मौसम 


दिल्ली एनसीआर के प्रमुख शहर नोएडा, गाजियाबाद में भी बारिश को लेकर अलर्ट है। लेकिन यहां 24 घंटे में ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है। इन इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। 

72 घंटे में बारिश की संभावना 


उत्तर प्रदेश में अगले 72 घंटे के लिए भी बारिश की संभावना (rain latest alert) जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर कुमार श्रीवास्तव के अनुसार उत्तर प्रदेश में 72 घंटे तक मौसम की गतिविधियां जारी रहेंगी। इससे कई इलाकों में तेज बारिश तो कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी।