home page

Rain Alert in UP : अगले 24 से 48 घंटे यूपी के इन इलाकों में मूसलाधार बारिश

Rain Alert in UP : उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। अगले 24-48 घंटे में यूपी के अलग-अलग ब्लॉक के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेश में अगले 24 से 48 घंटे में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग में लोगों को सचेत भी किया है।

 | 
Rain Alert in UP : अगले 24 से 48 घंटे यूपी के इन इलाकों में मूसलाधार बारिश

HR Breaking News (Rain Alert) उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून की बारिश अच्छी दर्ज की गई है। 14 जुलाई तक उत्तर प्रदेश में सामान्य से 7% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार 223.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है।

 

 

जबकि सामान्य तौर पर मानसून (Monsoon Rain Alert) में इस दिन तक 109.4% बारिश होती है। आने वाले दिनों के लिए भी बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

पूर्वी उत्तर प्रदेश में कम हुई बारिश 
 

पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश कम दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP Rain Alert) में सामान्य से 15% बारिश कम हुई है। 14 जुलाई तक 232.6 एमएम बारिश आमतौर पर होती है, परंतु इस साल पूर्वी उत्तर प्रदेश में 197.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 47% ज्यादा बारिश हो चुकी है। पश्चिम उत्तर प्रदेश (West UP Rain Alert) में 14 जुलाई तक मानसून में 177.1‌ एमएम बारिश होती है, जबकि 14 जुलाई तक 260.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। 

मानसून के बादल फिर से जमकर बरसेंगे 


उत्तर प्रदेश में मानसून (Monsoon Rain) की बारिश आने वाले दिनों में भी तेज होने वाली है। आने वाले 24-48 घंटे में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश का कहर टूटेगा।

भारत मौसम विभाग के अनुसार 15 से 16 जुलाई तक 20 जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain Alert) की आशंका है। जबकि 50 जिलों में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। 


उत्तर प्रदेश के इस हिस्से में होगी बारिश 


बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार 15 जुलाई को उत्तर प्रदेश के विंध्य और दक्षिण भाग में मानसून (Monsoon Rain Alert) की बढ़िया बारिश देखने को मिलेगी।

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार जानकारी दी गई है कि 15 से 16 जुलाई तक प्रयागराज, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज और गोरखपुर में भारी बारिश होने की संभावना है।

50 जिलों में बिजली गिरने की आशंका 


उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में बिजली (weather alert) गिरने की भी आशंका है। इसमें फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, अमेठी, आजमगढ़, अयोध्या, लखनऊ, हमीरपुर, फिरोजाबाद, हाथरस, मथुरा, आगरा, मैनपुरी, इटावा, जालौन, औरैया, कन्नौज, कानपुर, रायबरेली आदि जिले शामिल हैं। इन जिलों में हल्की से मध्य में बारिश भी हो सकती है। 

इस क्षेत्र में सामान्य रहेगा मौसम 


मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में मौसम (weather alert) सामान्य रहेगा। हल्के-फुल्के बादल छा सकते हैं। इसी प्रकार सहारनपुर मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बिजनौर, रामपुर, बरेली में भी मौसम सामान्य ही दर्ज किया जाएगा। अब तक पश्चिम उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश ज्यादा देखने को मिलेगा। आने वाले समय में और दूसरे हिस्से में बारिश का अलर्ट है। 

मौसम विभाग के अनुसार 16 जुलाई को उत्तर प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। कई जिलों के लिए मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार और बुधवार को चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में बारिश से नुकसान होने तक का अंदेशा है। बारिश को लेकर यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।