UP Weather : यूपी में अब कहर बरपाएगी गर्मी, IMD ने बताया 9 मार्च तक मौसम का हाल
HR Breaking News - (UP Weather)। यूपी में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी तेज होने लगी है ओर अब गर्मी का असर बढ़ने लगा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में गर्मी को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में प्रदेश (UP Weather Updates) में गर्मी का असर बढ़ने वाला है। खबर में जानिए यूपी के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में -
कैसा रहेगा यूपी का मौसम
अभी तो यूपी में तापमान (temperature in up) 36°C के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2–3 दिनों में तापमान में 2-3°C का इजाफा हो सकता है। कई जिलों में तापमान (UP Weather Forecast) 40°C तक पहुंच सकता है। आज 6 मार्च को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33°C और नोएडा में 34°C रह सकता है। वहीं, बांदा में बीते दिनों सबसे ज्यादा तापमान 35.8°C रिकॉर्ड किया गया है।
यूपी के मौसम का हाल
मौसम विभाग (IMD Heat Alert) का कहना है कि आज 6 मार्च को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान सभी जिलों को IMD ने ग्रीन जोन में रखा है। आईएमडी ने प्रदेश के 75 जिलों में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 8 और 9 मार्च को भी मौसम ऐसा ही रह सकता है।
किन जिलों में बढ़ेगा पारा
आज जिन जिलों में गर्मी (heat alert in up) का एहसास होगा। उन जिलो में -अलीगढ़, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद, झांसी, सहारनपुर, कुशीनगर, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, सीतापुर, श्रावस्ती, बहराइच, आजमगढ़, अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, गोरखपुर, ललितपुर, श्रावस्ती, प्रयागराज, प्रतापगढ़, चित्रकूट, अयोध्या, देवरिया, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ और आस पास के जिलों का नाम शामिल है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
नोएडा-लखनऊ में मौसम का हाल
राजधानी लखनऊ (lucknow ka mausam) के मौसम की बात करें तो यहां पर आज मौसम एकदम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज 6 मार्च को न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। प्रदेश में आगामी 2 से 3 दिनों में 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में आज 6 मार्च को अधिकतम तापमान (up weather temprature) 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
आगामी 3 से 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी (IMD Weather Forecast) का कहना है कि प्रदेश में इस बार गर्मी मार्च के महीने में ही असर दिखाने लगी है। पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 3 से 4 दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। बीते दिनों सबसे अधिक तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस बांदा में रिकॉर्ड किया गया है।