UP Weather : यूपी के इन जिलों में 30 डिग्री के पार हुआ पारा, IMD ने जारी किया अपडेट
HR Breaking News (UP Weather) पूरे उत्तर प्रदेश में लगातार तापमान में बढ़ौतरी के चलते गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है। फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। प्रदेश (UP Weather Forecast) के कई हिस्से तो ऐसे है, जहां पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। खबर में जानिए यूपी का मौसम कैसा बना रहने वाला है।
किनन जिलों में बढ़ रहा तापमान
यूपी (UP Weather Today) के कई प्रमुख शहर गर्मी की चपेट में आ गए हैं। इन शहरों में प्रयागराज, झांसी, वाराणसी और आगरा का नाम शामिल है। इन शहरों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। प्रयागराज में तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस के आंकड़ें को छू रहा है, जो देखा जाए तो इस मौसम के हिसाब से ज्यादा है।
पश्चिमी यूपी में मौसम का हाल
जहां एक ओर गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। वहीं, पश्चिमी यूपी (UP Weather Updates) के जिलों जैसे सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद और बरेली में मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। यहां सुबह के समय हल्की ठंडक का एहसास रहो रहा है और पारा भी 1-2 डिग्री गिरा है, लेकिन सुबह होते ही मौसम पूरी तरह बदल जाता है।
लखनऊ, नोएडा में मौसम का हाल
राजधानी लखनऊ (lucknow Weather Forecast) में आज 25 फरवरी को बादलों की आवाजाही लग सकती हैं, लेकिन यह गर्मी से राहत देने के लिए काफी नहीं होंगे। यहां पर अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच बना रह सकता है। वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा में मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है कि 25 और 26 फरवरी को तेज आंधी चलने के आसार है। हालांकि बारिश (UP Rain) की कोई संभावना नहीं है, लेकिन धूल भरी हवाओं से लोगों को परेशानी हो सकती है।
मार्च की शुरुआत कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) का कहना है कि होली तक यूपी के कई इलाको में पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि आगामी दिनों में दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेंगे, लेकिन इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मैदानी इलाकों में बारिश के रूप में नहीं दिखने वाला है। इस दौरान भी आसमान साफ रह सकता है, जिससे मार्च की शुरुआत में गर्मी बढ़ने की संभावना है।