Haryana में एक और सड़क होगी फोर लेन, मिली मंजूरी
Haryana - हरियाणा में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य में एक महत्वपूर्ण सड़क को फोर लेन बनाने की मंजूरी मिल गई है, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। इस परियोजना से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है-
HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana) क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए विधायक देवेंद्र हंस (MLA Devendra Hans) के प्रयासों से कैथल-चीका फोरलेन परियोजना (Kaithal-Chicha four-lane project) को मंजूरी मिल गई है। इस महत्वपूर्ण मंजूरी के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर फैल गई है।
बताया जा रहा है कि कैथल से चीका तक का मार्ग लंबे समय से संकरा होने के कारण दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनता रहा है। बढ़ते यातायात दबाव और भारी वाहनों की आवाजाही से स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता था। क्षेत्र के सामाजिक संगठन, व्यापार मंडल और ग्रामीण समय-समय पर इस सड़क को फोरलेन बनाने की मांग करते रहे हैं।
विधायक देवेंद्र हंस ने कहा कि क्षेत्र के विकास को गति देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि फोरलेन बनने से न सिर्फ़ यातायात सुगम होगा, बल्कि व्यापार और उद्योग को भी मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, कैथल और चीका के बीच यात्रा का समय कम होगा और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
परियोजना क्षेत्र की तस्वीर बदलने में मील का पत्थर साबित होगी-
स्थानीय लोगों ने विधायक देवेंद्र हंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की तस्वीर बदलने में मील का पत्थर साबित होगी। व्यापारियों का मानना है कि बेहतर सड़क संपर्क से बाहरी निवेश और कारोबार को नई दिशा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि निर्माण कार्य (construction work) जल्द शुरू होगा और तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा, ताकि लोग जल्दी इसका लाभ उठा सकें।
सोशल मीडिया (social media) पर लोग क्षेत्र के पिछले नेताओं और विधायक देवेंद्र हंस के कामकाज की तुलना कर रहे हैं और उन्हें विजेता मान रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि जो काम पुराने दिग्गज और पार्टी से जुड़े नेता नहीं करवा पाए, वहीं विपक्ष का होने के बावजूद देवेंद्र हंस सफल रहे। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है और लोगों में विधायक देवेंद्र हंस के प्रति सम्मान और बढ़ गया है, खासकर इतने बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी दिलाने पर।
